सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सिंगरौली में विस्थापितों के साथ हुआ है धोखा – यश भारतीय

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष यश भारतीय अल्प प्रवास पर आज सिंगरौली पहुंचे थे जो माजन मोड़ स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों की साथ उन्होने बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये और इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी अमरीका में जाकर बयान देते है कि म.प्र. की सड़कें अमेरीका से अच्छी है लेकिन सीधी से सिंगरौली तक की सड़कों का बुरा हाल है और उन्होने कहा घोषणावीर मुख्यमंत्री के बयान से जनता आपने आपको ठगा हुआ महसूस करती है ।
जिले में विस्थापितों की एक बड़ी समस्या है और यहाँ पर विस्थापित करते समय जो वादे किये गये थे उनको पूरा नही किया जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी से युवाओं को जोड़ने का काम किया जायेगा और जल्द ही बेहतर संगठन तैयार करते हुये और भाजपा की गलत नीति रीति का विरोध किया जायेगा ।
समाजवादी पार्टी म.प्र. युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय के साथ सीधी से वरिष्ठ सपा नेता रामप्रताप का सिंगरौली पहुँचने पर स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और वही स्वागत करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर यादव, हरिवंशी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, राजेश पाल पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा, पूर्व प्रवक्ता विनय यादव, उमाकांत नामदेव, पूर्व महासचिव, स्वारथ सोनी पूर्व जिला सचिव, लालजी शाह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, राममिलन साकेत अनुसूचित जाति सभा पूर्व अध्यक्ष, कयूम खान अल्पसंख्यक सभा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमुखता से शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal