
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले की युवा पीढ़ी को नशे के दल- दल में पहुंचाने वाले 2 नशे के सौदागरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वही मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हिर्रवाह पुलिया के पास से 06 ग्राम हेरोईन के साथ एक आरोपी को व गनियारी निवासी एक युवक को 50 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है और वही गिरफ्तार दोनों आरोपियों के ऊपर पहले से ही 10 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17/01/2022 को पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि कामता प्रसाद शाह नाम का व्यक्ति हिर्रवाह पुलिया के पास हेरोईन लेकर आने वाले है और वही लालबाबू शाह नाम का व्यक्ति अपने घर के सामने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सीरप बिक्री कर रहा है जो 2 टीम अलग स्थान पर कार्यवाही की गयी जिसमे हिर्रवाह पुलिया के पास हेरोईन मे घेराबंदी कर आरोपी कामता प्रसाद शाह पिता स्व. रामचरित्र शाह उम्र 40 वर्ष गनियारी, थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) को पकड़ कर इसके कब्जे से 06 ग्राम मादक पदार्थ कीमती करीबन 90 हजार रुपये एवं गनियारी लालबाबू शाह के घर के सामने से आरोपी लालबाबू शाह पिता सेतलाल शाह उम्र 28 वर्ष गनियारी, वैढन थाना वैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) को पकड़कर और इसके कब्जे से कुल 50 शीशी 100 एमएल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सीरप की कुल कीमती करीबन 10 हजार रुपये की जप्त कर किया गया और वही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया जो दोनो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना बैढन में 10 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है ।
वही इस कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बैढन अरुण पाण्डेय द्वारा गठित टीम की गयी ।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बैढन निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय और उनके टीम के उनि संदीप नामदेव, उनि अरुण सिंह, प्रआर पंकज सिंह, प्रवीण सिंह, अरुण पटेल, जितेन्द्र सेंगर, अभिमन्यु उपाध्याय, संजीत कोल, महेश पटेल, रामनाथ, दीपक, सैनिक हीरा तिवारी की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal