ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न सिंगरौली जिले की इंडस्ट्रियल एरिया में मिली जानकारी के अनुसार नामी-गिरामी एजेंसी आर.के. सेल्स बैढन के द्वारा अवैध रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर से भुजिया चावल लाकर के यहां इंडस्ट्रियल एरिया बलियरी में (मुरमुरा)और चना भुजने एवं लाई बनाने का कार्य अवैध रूप से चल रहा है ।

वही स्थानीय बताते हैं कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम क्षेत्र में इस तरह कार्य हो रहा है जो नगर निगम व शासन की लाखों रुपये के टैक्स वगैरह चोरी की जा रही है ।
वही फिलहाल में चावल से लाई मुरमुरा) बनाने व चना को भुनाने की फैक्ट्री लगी है और वही चारों तरफ से त्रिपाल व टेन्ट की आड़ में यह फैक्ट्री चलाया जा रहा है और वही जांच का विषय बना हुआ है ।
वही आर.के. सेल्स के रामसखा से बात हुई उन्होंने बताया कि अभी यह प्रक्रिया प्रोसेस में चल रही है ।
वही जिस तरह से टेंट और त्रिपाल के आड़ में चावल से लाई (मुरमुरा) बनाने व चना भुनने का इंडस्ट्रीज कार्य धड़ल्ले से चल रहा है और वही इनके द्वारा केंद्र और राज्य शासन के टैक्स की चोरी की रही है और इनके कई जगह कारोबार फैले हुये हैं और जीएसटी विभाग एवं नगर निगम प्रशासन ध्यान देवें अगर इसी तरह से लोग अवैध रूप से फैक्ट्री लगाते रहेंगे तो अन्य फैक्ट्रियां लगती रहेंगी और वहीं पर लोगों को रोजगार की कोई गारंटी भी नहीं है जो जाँच का विषय बना हुआ है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal