Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित करने हेतु नगर निगम अमला द्वारा हटाये जा रहे अतिक्रमण दोहरा मापदंड अपनाने से है लोगो मे नाराजगी

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन स्वच्छता में सिंगरौली जिले को नंबर -1 लाने हेतु “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के मौजूदगी में बैढन मल्हार पार्क के सामने चौपाटी में फैले अतिक्रमण गोमती और अंतरराज्ययीय बस स्टैंड में दुकानों के सामने अवैध तरीके से लगे टिन सेड बोर्ड को नगर निगम अमला के माध्यम से गैस कटर से काटकर और हाइड्रा वाहन की मदद से नगर निगम के वाहनों में गोमतियो को लोडकर अतिक्रमण को हटाकर बैढन के पुराना जिला चिकित्सालय के पीछे शिफ्ट किया जा रहा है ।

वही बैढन चौपाटी के पास के अतिक्रमण कर्ता का कहना है कि पुराना अस्पताल के पीछे गंदगी का आलम व्याप्त है जैसे घास फूस के अलावा बदबूदार गन्ध व्याप्त है जिसे उन्होंने मांग की है साफ – सफाई कराते हुये गंदगी व बदबूदार गन्ध खत्म हो सके ताकि वहाँ पर फिर सुचारू रूप से अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर सके ।

स्थानीय लोगो का कहना है कि अंतरराज्ययीय बस स्टैंड के पास मुख्य गेट के बगल में रखी गोमती में नगर सूत्र बस सेवा का कार्यालय संचालित है और वही केवल छोटे – मोटे व्यवसाय करने वाले लोगों का अतिक्रमण दिखायी देता है और उनको हटा दिया जाता है और ऐसे में नगर निगम प्रशासन द्वारा दोहरा मापदंड क्यों दिखाया जा रहा है ? वही नगर सूत्र बस सेवा गोमती में संचालित कार्यालय को हटाया जाये ।

*मौके पर अतिक्रमण हटाने में मुख्य रूप से नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री आरके जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिए, सहायक यंत्री (विद्युत) अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी, सफाई मित्र भारी संख्या मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...