Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इनवेस्टर मीट के सफल आयोजन हेतु जिले मे स्थापित औद्योगिक कम्पनियो के साथ बैठक आयोजित आप सब की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में जिले में निवेश के प्रति बढ़ेगी एक रूझान – कलेक्टर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन जिले में 12 एवं 13 जनवरी को कौशल विकास सम्मेलन एवं सिंगरौली इनवेस्टर मीट के आयोजन के सफल क्रियान्वन हेतु जिले में स्थापित एनसीएल, एनटीपीसी एवं विभिन्न औद्योगिक ईकाइयो के अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुयी ।

वही बैठक को संबोधित करते हुये कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि जिले में 12 एवं 13 जनवरी को कौशल विकास सम्मेलन एवं इनवेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लघु मध्यम एवं वृहद स्तर के नवीन उद्योगो की स्थापना हेतु उद्योगपतियो के पूजी निवेश को आकर्षित करने एवं प्रतिभाओ के कौशल विकास उन्नयन व उनका रोजगार सृजन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर एक वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।

जिसमें प्रथम दिवस पर प्रमुख ईकाइयो के द्वारा बिलौजी स्थित एनसीएल ग्राउड में स्टाल के माध्यम से किये जा रहे कार्यो को प्रदर्शित करेगे और वही स्कील डेवलपमेंट के तहत भी किये जा रहे कार्यो एवं विद्यालयो के बच्चो द्वारा जो प्रोजेक्ट तैयार किये जाते है उन्हे प्रदर्शित किये जायेगे।

वही 13 जनवरी को द्वितीय सेसन के दौरान विभिन्न ईकाइयो जो कार्यक्रम शामिल होगी उनके द्वारा अपना प्रजेनटेशन दिया जायेगा और वही कलेक्टर ने कहा कि बेरोजगार युवाओ को रोजगार में एक नई गति प्रदान करने हेतु तकनीकी विशेषज्ञो एवं कौशल विकास के वास्तु विशेषज्ञो एवं कौशल तकनीकी विशेषज्ञो के द्वारा युवाओ से रूबरू होकर इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा एवं सिंगरौली जिले में निवेश के प्रति रूझान उत्पन्न होगी और साथ ही स्वरोजगार का बढ़ावा प्राप्त होगा और वही उन्होने कहा स्टार्टअप को वित्तिय सहायता देने का भी प्रावधान सुनिश्चित किया जायेगा और वही उपस्थित कम्पनियो के प्रतिनिधियो से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुझाव लिए गये।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, एनटीपीसी विन्ध्यनगर के मुख्य महाप्रबंधक सुभाषचन्द्र नाईक, एनसीएल मुख्यालय के अधिकारी चार्ल जस्टर, जेपी पावर के रजनीश गौड़, हिन्डालको के यूनिट हेड रतन सोनवानी, अमलोरी परियोजना के अधिकारी अमरेन्द कुमार सहित घोरौली कोल माइंस, एपीएमडीसी, रिलायंस पावर पावर ग्रीड,टीएचडीसी, एस.आर. पावर सहित अन्य परियोजनाओ के अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...