Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बढ़ता कारवाँ न्यूज की खबर का असर – कोयलखुंथ समिति के प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर हुए निलंबित,मुकदमा पंजीबद्ध

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//कोयलखुंथ//राघवेन्द्र सिंह//विपुल पटेल

BK NEWS//सिंगरौली:-सिंगरौली जिले की अगर बात की जाये तो धान खरीदी केंद्रों पर फर्जी पंजीयन सहित किसानो के धान की कटौती व भ्रष्टाचार का मुद्दा आम बात हो गया है लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले भूल जाते है कि झूठ अन्याय व अत्याचार का एक न एक दिन पर्दाफाश जरूर होता है और जिले में यैसे बहुत से अधिकारी है जो भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने व उन पर कार्यवाही करने में कभी पीछे नही हटते।यैसा ही एक मामला बढ़ता कारवाँ न्यूज के पास एक हप्ते पूर्व कोयलखुंथ समिति का धान खरीदी केंद्र पर वहाँ के समिति प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर का फर्जी पंजीयन व किसानो से धान कटौती का सामने आया था जिसके बाद बढ़ता कारवाँ न्यूज ने मामले को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था।वही सिकमी बटाईदार जैसे फर्जी पंजीयन में कोयलखुंथ समिति केंद्र पर पाए गए।जबकिं सिकमी बटाईदार पंजीयन तहसील कार्यालय से होता है जिसमे सिकमी बटाईदार दोनो पक्षों के बीच ऑनलाइन अनुबंध होता है और उस अनुबंध का एक कॉपी तहसील में जमा होता है और एक-एक कॉपी दोनो पक्षों के पास रहता है।लेकिन सिकमी बटाईदार पंजीयन भी कोयलखुंथ समिति के प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा फर्जी तरिके से बनाया गया था।जिसके बाद कोयलखुंथ समिति प्रबंधक सियाराम शाह व कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप सिंह दोनो को निलंबित करते हुए माड़ा थाना में अपराध क्र.0721/21 धारा 465,468, भा.द.स.1860 के तहत मामला पंजीबद्घ किया गया

जिला कलेक्टर के निर्देश पर माड़ा SDM संपदा सरार्फ ने की कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ न्यूज खबर प्रकाशित करने के साथ साथ इस मामले में जिला कलेक्टर महोदय को अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी जिसके बाद जिला कलेक्टर महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए माड़ा SDM सम्पदा सर्राफ व जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी पी.सी चंद्रवंशी को जाँच के लिए निर्देशित किया था।जिसके बाद कोयलखुंथ समिति पर माड़ा SDM सम्पदा सर्राफ के द्वारा जांच में पाया गया कि समिति प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा फर्जी पंजीयन सहित कई भ्रष्टाचार किया गया है।जिसके बाद जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने माड़ा SDM सम्पदा सर्राफ के रिपोर्ट के आधार पर समिति प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने का आदेश जारी किया था।जिसके बाद सहकारिता विभाग के उपायुक्त पी के मिश्रा के द्वारा माड़ा थाना में कोयलखुंथ समिति के प्रबंधक सियाराम शाह व कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप सिंह पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वही अब कोयलखुंथ समिति प्रबंधक का प्रभार विवेक सिंह परिहार सौंपा गया है

जिला कलेक्टर को कोयलखुंथ समिति क्षेत्र के किसानो ने कहा धन्यवाद,आम जनता ने कहा गरीबो के लिए मसीहा है जिला कलेक्टर

आपको बता दे कि कोयलखुंथ समिति प्रबंधक सियाराम शाह व कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप सिंह को जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना द्वारा निलंबन करने का आदेश जारी कर समिति से हटाए जाने के बाद कोयलखुंथ समिति के किसानो में खुशी की लहर है वही वहाँ के लोगो ने जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना को धन्यवाद देते हुए कहा है कि जिला कलेक्टर आम जनता व किसानो के लिए एक मसीहा है।

यह पहला यैसा मामला नही है जिसमे जिला कलेक्टर राजीव राजीव रंजन मीना के द्वारा कार्यवाही की गई हो, इससे पहले भी 2020 में गहिलरा समिति में धान खरीदी केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा भ्रष्टाचार व किसानो को परेशान करने के मामले में जिला कलेक्टर द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित किया गया था।आपको बता दे कि 2020 में भी किसानो के साथ हो रहे भ्रष्टाचार का मामला बढ़ता कारवाँ न्यूज के द्वारा ही उठाया गया था जिसके बाद जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जांच टीम गठित हुई थी और जांच में धान खरीदी केंद्र पर भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया था।

आपको बता दे कि जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना द्वारा लगातार भ्रष्टाचार व किसानों के साथ अन्याय व फर्जी पंजीयन करने वालो पर कार्यवाही कर यह साबित कर दिए हैं कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार व किसानो पर अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जायेगा।वही जिला कलेक्टर के इस कार्यवाही से जिले के अन्य समितियां जहाँ धान की खरीदी हो रही है वहाँ खलबली सी मच गई है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...