
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 09/12/2021 को “स्वर्णकार कल्याण जागृति रथ यात्रा” मध्य प्रदेश के मुख्य संयोजक देवदत्त सोनी की अगुवाई में स्वर्णकार कल्याण जागृति रथ यात्रा विगत दिवस मैहर से प्रारंभ होकर सहित अन्य जिलों से होते हुये आज कल्याण जागृति रथ यात्रा सिंगरौली मुख्यालय पहुंचा ।

वही आज सुबह लगभग 11:00 बजे रथ यात्रा वाहन में महाराजा अजमीढ़ जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर रथ यात्रा को प्रारंभ किया गया ।
वही रथयात्रा अम्बेडकर चौक से तुलसी मार्ग होते हुये टाकीज तिराहे से मेन रोड होते हुये ताली – बिलौंजी कलेक्ट्रेट गेट तक “स्वर्णकार कल्याण जागृति रथ यात्रा” निकाली गयी और इसके बाद अपनी मांग पत्र को लेकर के प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर बी.पी.पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमें मुख्य संयोजक देवदत्त सोनी, मैंहर स्वर्णकार अध्यक्ष ललन सोनी, धर्मेंद सोनी सतना जिले के स्वर्णकार महामंत्री, शुभम सोनी (विक्की) के साथ – साथ बैढन क्षेत्र के स्वर्णकार पदाधिकारियो एवं स्वजातीय बंधुओं द्वारा अपना – अपना उद्बोधन दिया ।
सौपे गये ज्ञापन पत्र में मांग इस प्रकार रहा (1) स्वर्णकार बोर्ड का गठन किया जाये (2) हॉलमार्क कानून का अनिवार्यता समाप्त किया जाये (3) स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये (4) धारा 411, 412 के दुरुपयोग को रोकने हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर छानबीन समिति बनायी जाये (5) पिछड़ा वर्ग आयोग व पिछड़ा वर्ग विकास वित्त निगम में स्वर्णकार समाज के भी सदस्यों को स्थान दिया जाये (6) मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सोने – चांदी के व्यवसाय को जोड़कर स्वर्णकार कारीगरों का हस्तशिल्प कार्ड जारी किया जाये ।
उक्त रथ यात्रा व ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज महिला प्रदेश सचिव रीता सोनी, रीवा स्वर्णकार संघ जिलाध्यक्ष डॉ. सरोज सोनी, बैढन क्षेत्र के स्वर्णकार समाज अध्यक्ष रामदुलारे वर्मा, रविकांत सोनी, रामजी सोनी, संजय सोनी, अमित सोनी, सूरज सोनी, भरतलाल सोनी, विनोद सोनी, रामचन्द सोनी, शुभम सोनी, सूरज सोनी, विष्णु नारायण सोनी, संजय सोनी (जयन्त) रामसेवक सोनी, गोलू सोनी, अशोक सोनी, राहुल सोनी, रतन सोनी सहित स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी व सदस्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal