सत्ता पक्ष द्वारा किया गया आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन – राजकुमार शर्मा
लागू आचार संहिता के बीच सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ निकली भाजपा की रैली
जमकर हुयी आतिशबाजी, सड़क रहा जाम, आमजन परेशान

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिले में सत्ता पक्ष को प्रशासन द्वारा खुली छूट दे दी गयी है जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है और वही डीजे बाजा, आतिशबाजी, रैली पर प्रतिबंध लगा है परन्तु आचार संहिता को दर किनार करते हुये भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी भाजयूमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार (पाल सिंह) सहित अन्य पदाधिकारियों की रैली निकाली गयी ।

इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुयी और वही सड़क में जगह – जगह जाम लगा रहा और वही आमजन परेशान रहे और ग्रामीण इलाको से निकली रैली पूरे शहर भर में भ्रमण करती रही और वही भाजपा की रैली देखकर आज लगा कि जिला प्रशासन सत्तापक्ष के आगे नतमस्तक है उक्त बाते कहीं भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया है ।
श्री शर्मा ने कहा कि आज जिला प्रशासन सत्तापक्ष के हाथों की कठपुतली के रूप में नजर आयी और जिले के प्रदूषण को देखते हुये जो पटाखा दीपावली में फोड़ने पर कार्यवाही की गयी वहीं पटाखा आज पूरे नगर निगम क्षेत्र में फूटा परन्तु उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद सैकड़ो गाड़ियों का काफिला ग्रामीण क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्रों में निकला, बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगाकर जोरदार नारेबाजी हुयी और जिला प्रशासन मौन रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal