
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा की सतत निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर कार्यवाही की गयी जिसमें एक दर्जन से अधिक महिला पुरूष अवैध शराब के साथ एवं एक महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ायी जिसपर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही हुयी ।

वही कुशवई से पूजा देवी, लाले यादव चुरकी से, मेढ़ौली से आशा कुशवाहा, चटका से पानमती व रामकली, राजकुमार बैगा चटका बस्ती से, अनीता चटका बस्ती से जागमती सिंह मेढ़ौली से, विमला सिंह गोरबी से, छोटई साकेत गोरबी से, बबुआ गोरबी बस्ती से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब को बेचते हुये पकड़ाये और वही सभी को मिलाकर करीब 150 लीटर से अधिक हाथ भट्टी महुआ शराब जप्ती की गयी एवं करीब एक क्विंटल महुआ लाहन को नष्ट किया गया और सभी के खिलाफ 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी ।
मोरवा पुलिस का कहना है कि यह कार्यवाही आगे भी अंग्रेजी, हाथ भट्टी महुआ शराब, देशी प्लेन शराब को अवैध तरीके से बेचने एवं रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।
वही साथ ही थाना प्रभारी मोरवा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम चतरी की एक महिला छोटी – छोटी पुड़िया बनाकर आस-पास के गांव वालों को मादक पदार्थ गांजे का विक्रय करती है इस सूचना पर टीम रवाना कर उक्त महिला को गाजे की पुड़िया का विक्रय करते रंगे हाथों पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ उक्त महिला के खिलाफ अप. क्र. 706/21 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है और वही थोक विक्रेता जो गांजा लाकर देता था वह फरार बताया जा रहा है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जावेगा ।
*उक्त गांजे बिक्री करने वाली महिला को पकड़ने में उप निरी. रूपा अग्रिहोत्री, सी.के.सिंह, सउनि, संतोष सिंह, जगदीश प्रजापति, प्रआर संजय सिंह, आनंद पटेल, अर्जुन सिंह, मआर. पूजा त्रिपाठी, सैनिक रामसिया विश्वकर्मा शामिल थे ।*
www.badhtakarwn.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal