भारत सरकार आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय “टूलिप” हुआ प्रारम्भ
युवा स्नातकों हेतु मौका प्रशासकीय योजनाओं से अपनी कौशल विकास करने का मिलेगा मौका

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन युवा स्नातकों को नगरीय निकाय से जोड़ने एवं निकायों को विभिन्न कार्यों के सम्पादन हेतु इन्टर्नस के माध्यम से स्किल्ड मेंन पावर की सेवाये प्राप्त करने हेतु भारत सरकार आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (टूलिप) प्रारम्भ किया गया है ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत नव स्नातक अथवा ऐसे युवा जो स्नातक परीक्षा पास अंतिम वर्ष में भाग ले रहे हैं कि सेवाये नगरीय निकाय द्वारा आवश्यकता के अनुरूप इन्टर्नस के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है और इससे जहां एक ओर निकायों को युवा स्नातक की सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी और वही दूसरी ओर युवा नव स्नातकों को नगरीय क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा ।
टूलिप प्रोग्राम के अंतर्गत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्चुअल मीट में संयुक्त सचिव,आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टूलिप प्रोग्राम के क्रियान्वयन एवं गाइडलाइन के सम्बंध में अवगत कराया गया ।
नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतर्गत कुल 35 इन्टर्नस को जोड़ा जायेगा जो एक वर्ष के लिए निकाय के साथ कार्यरत रहेंगे और वही इंटर्नशिप हेतु युवाओ को स्टाईपेंड के साथ सर्टिफिकेट ऑफ इंटर्नशिप संयुक्त रूप से भारत सरकार(आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय), एआईसीटीआई, राज्य शासन व निकाय द्वारा प्रदान किया जायेगा ।
उक्त पंजियन हेतु TULIP के पोर्टल लिंक https://internship.aicte-india.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं एवं अन्य सभी जानकारियों हेतु नगर निगम से इंजी. शशांक गौतम (9644633653) व इंजी. आशीष शुक्ला(7024944499) से सम्पर्क कर सकते हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal