ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 10/11/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड – 19” से बचाव हेतु “टीकाकरण महाअभियान” के तहत आज 10 नवम्बर को जिले भर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग 200 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सिनेशन किया जाना है जो कई स्थानों पर प्रारम्भ हो चुका है ।
वही शासकीय प्राथमिक विद्यालय (कन्या) बैढन (इंडिया बाजार मॉल के सामने) वैक्सीनेशन का पहला व दूसरा डोज कोविशिल्ड का टीकाकरण प्रारम्भ हो गया है जिसमे लगभग अब तक 10 महिलाये – पुरुष लोगो को टीकाकरण किया जा चुका है ।
मौके पर नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, उपायुक्त आर.पी. वैश्य, नगर निगम अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, पीआईयू मो. कासिम अंसारी, उपयंत्री पीके सिंह, भूपेंद्र सिंह , स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, जवाहरलाल पटेल, बैढन हल्का पटवारी उमेश नामदेव, बीएलओ रिजवान अहमद, अब्दुल शरीफ सिद्दीकी, स्वास्थ्य विभाग से ज्योति मौर्या, कृष्णा कुशवाहा सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
