बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के 200 टीकाकरण केन्द्रो पर 10 नवम्बर को टीकाकरण महाअभियान आमंत्रित अतिथियो एवं गणमान्य नागरिको के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ किया जायेगा ।
वही टीकाकरण महाअभियान की तैयारियो के संबंध मे कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारियो के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये ।
वही कलेक्टर ने उपस्थित उपखण्ड अधिकारियो सहित नोडल अधिकारियो तथा आर.आर.टीम के अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा कि कोरोना से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन की दोनो खुराक लेना आवश्यक है और इसके लिये संबंधित क्षेत्रो के प्रभारियो के पास प्रथम डोज का टीकाकरण करा चुके व्यक्ति की सूची है और उन्होने निर्देश दिया कि उपलब्ध सूची के अनुसार अपने – अपने क्षेत्रो मे डोर टू डोर सम्पर्क कर अधिक से अधिक व्यक्तियो का दूसरे डोज का टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित कराये ।
वही कलेक्टर ने कहा कि सभी टीकाकरण केन्द्रो पर उपस्थित मुख्य अतिथियो से विधिवत दीप प्रज्जवलन कर टीकाकरण का शुभारंभ कराये और उन्होने निर्देश दिया कि नोडल अधिकारियो सहित आर.आर. टीम संबंधित क्षेत्रो की आगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका, सचिव, रोजगार सहायक अपने क्षेत्रो मे डोर टू डोर सम्पर्क कर प्रथम डोज के टीकाकरण की सूची के अनुसार दूसरे डोज का टीका लगवाने हेतु लोगो को आमंत्रित करे और उन्होने कहा कि टीकाकरण महाअभियान 10 नवम्बर, 17 नवम्बर एवं 24 नवम्बर और 1 दिसम्बर को आयोजित होगा और इस दौरान 10 नवम्बर को जिले मे 50 हजार व्यक्तियो के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
कलेक्टर ने बैठक मे उपस्थित उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने – अपने उपखण्ड मे लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण कराये जाने हेतु अपने स्तर से तैयारिया पूर्ण कराये और उन्होने कहा कि टीकाकरण हेतु वृहद स्तर पर प्रचार – प्रसार भी कराया जाये और वालेंटियरो के साथ – साथ जन प्रतिनिधियो एवं पंचायतो मे गठित आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यो से सम्पर्क कर वैक्सीन के दूसरे डोज हेतु पीला चावल देकर लोगो आमंत्रण देने का निर्देश दिये ।
कलेक्टर ने कहा कि 17 नवम्बर को चलाये जाने वाले महाअभियान के लिये 1 लाख व्यक्तियो के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसमे एनटीपीसी, एनसीएन सहित जिले मे कार्यरत सभी औद्योगिक कम्पनियो के प्रबंधको इस आशय के निर्देश दिये कि टीकाकरण महाअभियान मे कम्पनियो मे कार्यरत सभी कर्मचारियो एवं उनके परिजनो का शत – प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करे ।
वही विशेष अपील है कि जो रहवासी पहला और दूसरा डोज का वैक्सिनेशन करवा चुके हैं और वही अपने आस-पास के लोगों को जागरूक कर पहला एवं दूसरा डोज का नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण जरूर कराये ।
वही इस बैठक के दौरान उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी एवं डी.पी.सी को निर्देश दिये कि सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो मे अध्यनरत छात्र – छात्राओ को अपने अभिभावको को टीकाकरण हेतु संदेश दने हेतु सभी विद्यालयो मे जानकारी उपलब्ध कराये ।
उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह, तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के.जैन, टीकाकरण अधिकारी राहुल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, नगर निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
