बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली नगरीय क्षेत्र बैढन के आसपास पौष इलाके में स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह पीसीसी सड़क चौड़ीकरण की जा रही है और वही बीजपुर रोड, रामलीला मैदान से फैक्ट्री रोड, शांतिनगर बस्ती, थाना रोड, बैढन के जिलानी मोहल्ला जैसे तमाम जगहों पर सड़क में बड़े – बड़े गढ्ढे हो गये है और वही कुछ जगहों पर सड़क में गढ्ढे होने से सरिया दिख रहे है जो उसी सड़क से बड़े – बड़े वाहनों का आवाजाही लगा रहता है वही लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
वही स्थानीय जन बताते है कि सीवर लाइन व पानी पाइप लाइन कम्पनी के द्वारा पाइप लाइन डाले गये थे वही कुछ जगहों पर उखड़ कर सड़क में गढ्ढे हो गये और वही सड़क में गढ्ढे होने से कभी – कभार आवाजाही करने में दो पहिया, तीन पहिया और छोटे – छोटे सवार अक्सर सड़क में गढ्ढे होने से गिरते रहते है और वही बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ।
वहीं आमजन ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि कम से कम सिटी स्मार्ट के तहत सड़के आगे – पीछे बनती रहेगी कम से कम सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे को पटवाया जाये ताकि आवाजाही करने व सड़क दुर्घटना न हो सके और वही खबर के माध्यम से नगर निगम आयुक्त महोदय का ध्यान आकर्षण कराना चाहता हूँ ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
