Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम प्रशासन ने सफाई मित्रों का किया सम्मान मेडिकल कैम्प,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण से हुये लाभान्वित – निगम आयुक्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह के निर्देशन में अटल बिहारी वाजपेयी सामुदायिक भवन बिलौंजी में “सम्मान समारोह” में सफाई मित्रों हेतु विभिन्न आयोजन किये गये जिसमे शहर की साफ सफाई में योगदान हेतु सफाई मित्रों को निगमायुक्त ने माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र व श्रीफल – मिठाई देकर सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान मिश्रा पॉली क्लिनिक एवं नर्सिंग होम के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 250 से ज्यादा सफाई मित्रों ने लाभ लिया इसके तत्पश्चात सभी को चिकित्सको द्वारा उचित स्वास्थ्य लाभ के लिये परामर्श देकर दवाइयां वितरित की गयी ।

उक्त समारोह से पूर्व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेन्ज प्रशिक्षण सहित फर्स्ट एड प्रशिक्षण भी सफाई मित्रों के उपयुक्त कार्यशैली और सुरक्षित जीवनशैली हेतु कार्यशाला किया गया ।

इस आयोजन के दौरान सफाई मित्रों के लिये एक सौहार्द माहौल निर्मित हो और इसके लिये आयुक्त द्वारा सभी के लिये सामूहिक भोज का आयोजन हुआ जिसमे नगर निगम सिंगरौली के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सफाईमित्रों के साथ भोज में हिस्सा लिया और एक नेक ऐतिहासिक पहल रहा ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम उपायुक्त आ.पी. वैश्य, स्वच्छता नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त (वित्त) सत्यम मिश्रा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ.डी.के. मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक सन्तोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, राजीव सिंह सहित सभी ज़ोन के दरोगा व सुपरवाइजर, स्वच्छता कॉर्डिनेटर अमित कुमार सिंह, सिटाडेल प्रबंधन के कर्मचारियों, अजाक्स संघ से पदाधिकारी सहित नगर निगम अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रही और इस कार्यक्रम का संचालन आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला ने किया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...