
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

निर्माण कार्यो को समय पर पूर्ण नही करने वाले संविदाकरो को करे ब्लैक लिस्ट – राजीव रंजन मीना

BK NEWS//SINGRAULI:- कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता मे नगर निगम के अधिकारी सभागार मे नगर निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यो, वृहद पेयजल योजना, सीवरेज के कार्यो के साथ साथ स्वच्छता सर्वेक्षण, विद्युत व्यवस्था सहित जन कल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक मे कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के तहत आवास निर्माण जिन हितग्राहियो को प्रथम किस्त की राशि जारी की गई थी किंतु उनके द्वारा अभी तक आवास निर्माण का कार्य सुरू नही कराया गया है उनके विरूद्ध कुर्की वारेंट जारी कर उनके चल एवं अचल सम्पत्ति से राशि वापस कराये।कलेक्टर ने नगर निगम मे चल रहे निर्माण कार्यो एवं स्वीकृत कार्यो के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि ऐसे संविदाकार जिनके द्वारा निर्धारित समय पर कार्यो को प्रारंभ नही किया गया साथ ही गुणवत्ता के साथ कार्यो को समय सीमा मे पूर्ण नही किया गया है उन्हे ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही करे।
कलेक्टर ने वृहद पेयजल योजना के तहत उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल के संबंध मे जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि ऐसे वार्ड जहा पर अभी तक पेयजल की सप्लाई नही की जा रही है पाईप लाईन डालने का कार्य चल रहा है वहा पर पाईप लाईन डालने के कार्य मे गति लायें। कलेक्टर ने नवजीवन विहार सेक्टर नम्बर 1 एवं 2 में पेयजल को व्यवस्थित करने के संबंध मे निगमायुक्त को निर्देश दिये। जिसके संबंध मे निगमायुक्त आरपी सिंह के द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि एनटीपीसी विन्ध्यांचल के द्वारा पाईप लाईन का कार्य अभी तक पूर्ण नही किया गया है जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति सचारू रूप से नही हो पा रही है। जिस पर कलेक्टर के द्वारा बैठक मे ही एनटीपीसी के अधिकारियो को बुलाकर निर्देश दिये गये कि नवम्बर तक दोनो सेक्टरो मे पाईप लाईन डालने का कार्य पूर्ण कर लिया जाये।
जिला कलेक्टर ने नगर निगम द्वारा पेयजल के लिए दिये जा रहे नल कनेक्शन के संबंध मे जानकारी चाही गई जिसके संबंध मे निगमयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र मे 40 हजार नल कनेक्शन दिया जाना है अभी तक 13 हजार नल कनेक्शन दिये जा चुके है आगे भी नल कनेक्शन दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है उन्होने बताया कि नल कनेक्शन का शुल्क सामान्य व्यक्ति के लिए 2700 रूपयें एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्ति को 1000 निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिये वार्डो मे कैम्प आयोजित निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नल कनेक्शन दिया जाये।उन्होने स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो के गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये।
कलेक्टर ने सीवरेज लाईन के कार्यो के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि कार्यो मे गति लाये। सीवरेज के कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही होगी।उन्होने स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ साथ ही प्रति दिवस होने वाले कचरा परिवहन के संबंध मे जानकारी ली।जिसके संबंध मे सीडाटेल कम्पनी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि प्रति दिन निगम के सभी वार्डो के नियमित रूप से कचरे का परिवहन किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिये शहर की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था व्यावस्थित रखे तथा कचरा भण्डारण के लिए रंम्पा मे प्रस्तावित निर्माण कार्यो मे तेजी लाये। बैठक के दौरान नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त आरपी सिंह,अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी बैस, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री आर.के जैन सहित निगम के सहायक यंत्री उपयंत्री उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal