Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उपचुनाव में भाजपा को हराकर सबक सिखायें,पूरे देश में भाजपा के कुशासन से मुक्ति का संदेश जायेगा – अजय सिंह

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//सतना//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

बता दें कि महंगाई से त्रस्त जनता अब नाराज है – पूर्व नेता प्रतिपक्ष

BK NEWS//सतना:- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मतदाताओं से लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकारों को कड़ा सबक सिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव ऐसे समय हो रहे हैं जब प्रदेश का प्रत्येक आदमी भीषण महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ने के कारण खाने पीने की चीजों और पहनने ओढ़ने के कपड़ों सहित सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।किसान तो पूरी तरह से हलाकान है। वे खाद न मिलने और उसकी बढ़ती कीमतों पर विरोध जता रहे हैं। राज्य में जगह जगह ट्रेन रोको आंदोलन हो रहे है, लेकिन प्रदेश की बेपरवाह शिवराज सरकार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से बेहद खुश है।वह मस्त है क्योंकि उसकी सोलह हजार करोड़ की कमाई जो होने वाली है।


अजय सिंह ने कहा कि हम जानते हैं कि तीन चार सीटों की हार से भाजपा सरकार नहीं जायेगी। लेकिन एक बात तो पक्की है कि उन्हें जनता की नाराजी और विरोध का कड़ा संदेश जरूर जायेगा।आज के हालातों में भाजपा को यह अहसास कराना आवश्यक भी है क्योंकि आम आदमी के पेट पर लात पड़ रही है। आगे यही हाल रहे तो लोगों का जीना दूभर हो जाएगा। अब मतदाता स्वयं विचार करें कि वोट भाजपा को देना है या कि कांग्रेस को।


सिंह ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों सहित रिटायर्ड वृद्धजन भी परेशान हैं क्योंकि पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है। वे बड़ा आंदोलन नहीं कर सकते। दो ढाई साल से न तो उन्हें डी ए दिया जा रहा है और न ही छठवें और सातवें वेतनमान में बढ़ी हुई पेंशन का एरियर्स। शिवराज सरकार उनका सारा पैसा पचा गई। कर्मचारियों को कम डी ए देकर घमण्ड में डूबे शिवराज सिंह उसे तोहफा बता रहे हैं। यह तो कर्मचारियों के वेतन का हिस्सा है और उसे पाना उनका हक। उपचुनाव में भाजपा को हराकर हमे उसका यही घमण्ड तोड़ना है।


उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह उपचुनावों के अपने भाषणों में जमूरे की भूमिका में रहते हैं। जनता को पहले सपने दिखाते हैं, फिर उसे भुनाते हैं। लगातार झूठ पर झूठ बोलते जाते हैं।पहले किये गए वादों को पूरा करने के बारे में कुछ नहीं बोलते। खरीद फरोख्त की गंदी राजनीति से अच्छी खासी चल रही।कमलनाथ सरकार गिरा दी। इससे किसानों की कर्ज माफी रुक गई। प्रदेश में शुरू हुए विकास के बड़े बड़े काम ठप्प हो गए। जिन बड़े उद्योगपतियों को यहां कारखाना लगाने के लिए तैयार किया गया था, उन्होंने अब आने से ही मना कर दिया।गोशालाएं नहीं बन पाई और भी बहुत सारे काम रुक गए। भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच बन्द हो गई।आइए हम सब मिलकर इस उपचुनाव में भाजपा को हराने की शुरुआत करें। ताकि मध्यप्रदेश से पूरे भारत मे भाजपा के कुशासन से मुक्ति का संदेश जाए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...