बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन एटक जिला सिंगरौली द्वारा माजनमोड़ से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा ।
ज्ञापन सौपते हुये आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कार्यकर्ताओं का वेतनमान मात्र 10 हजार है जबकि सरकार द्वारा पोषण ट्रैकर मोबाइल एप्लीकेशन एप डाउनलोड करने का निर्णय लिया गया है जिसमें कम से कम 15 हजार रूपये की मोबाइल चाहिये जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खरीदना संभव नहीं है और वेतनमान में अविलम्ब वृद्धि कर 21 हजार किया जाये और उन्होंने यह भी मांग किया है कि 45 वें 46 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी के रूप में मान्यता प्रदान की जाये और 21 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम प्रदान किया जाये तथा आईसीएल के निजीकरण पर रोक लगायी जाये और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग किया है कि कोविड -19 ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरण प्रदान किया जाये तथा मृत कार्यकर्ताओं को पचास लाख रूपये की बीमा राशि तुरंत प्रदान की जाये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की यूनिफार्म में बदलाव किया गया है जिसमें पूराने यूनिफार्म को पुन: लागू किया जाये और उन्होने यह भी मांग किया है कि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ऊपर ज्यादा बोझ होता है जिन्हें कम वेतनमान दिया जाता है और उन्हें भी पूर्ण केन्द्र की कार्यकर्ताओं के बराबर मानदेय एवं सुविधा प्रदान की जायें ।
साथ ही उन्होने मांग किया है कि विभागीय बैठकों में शाामिल होने के लिये यात्रा भत्ता व मोबाइल के लिये डॉटा बैलेंस प्रदान किया जाये और वही संगठन ने मांग किया है कि उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये इसका तत्काल समाधान किया जाये।
उक्त कार्यक्रम में म.प्र. एटक सचिव का. संजय नामदेव, भाकपा सिंगरौली सचिव अरूण सिंह, यूनियन की जिलाध्यक्ष शीला मिश्रा, महासचिव रेखा तिवारी, सचिव सीमा मिश्रा, पार्वती तिवारी, सीमा तिवारी, शांति गुप्ता, ऊषा सिंह, निर्मला मिश्रा, लल्ली साकेत, श्यामवती प्रजापति, रामकली रावत, सोनमती सिंह, सुनीता वैश्य, गीता केवट, कुसुमकली सिंह, ज्ञानवती, शीला रानी गुप्ता, सहीदन निशा, सविता साहू, शांति सोनी, राजकुमारी वैश्य, ज्ञानमती वैश्य, लीलावती रावत, राजमती सेन, गुलाबकली, नीलम बियार, रामवती पनिका सहित सैकड़ो कार्यकर्ता की मौजूद रहे और वही ज्ञापन लेने में संयुक्त कलेक्टर एसपी मिश्रा व वैढ़न कोतवाली का पुलिस प्रशासन मौजूद रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
