ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 23/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी “मध्य प्रदेश सम्बल कर्मकार योजना” के अंतर्गत “अंत्येष्टि सहायता राशि योजना” के तहत विपत्ति काल में बहुत ही सहायक योजना बनी हुयी है ।

वही फिर आज नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आर.पी. सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आर.पी. वैश्य के मार्गदर्शन में गनियारी वार्ड क्र.41 वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर एवं नगर निगम कैशियर डी.पी. शाह के द्वारा मृतिका पूनम केशरी पति- जयप्रकाश केशरी उम्र 58 वर्ष निवासी गनियारी (आईएसडीपी गरीबी रेखा कॉलोनी) में निवासरत है जो मजदूरी का कार्य करते है जिनको ₹5000/- रुपये नगद “अंत्येष्टि सहायता राशि” प्रदान की गयी ।
मौके पर सुरेश कुमार वर्मा, अरुण सिंह (जिलाध्यक्ष मानवाधिकार एसोसिएशन), जमुना सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal