Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

औद्योगिक क्षेत्र के पास खुले में नगर निगम के संविदाकार द्वारा खुले में फेंके गये मृत पशु मवेशियों के बदबूदार गंध से स्थानीय हलाकान, बदबू गन्ध से निजात पाने की उठायी मांग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 20/09/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र बैढन के पास नगर निगम के संविदाकार सीटाडेल कंपनी के पीला वाहन के द्वारा मृत पशु मवेशियों को खुले में फेंक दिया जाता है जो सड़ कर पूरे क्षेत्र में बदबू गन्ध दे रहा है ।

वहीं पशु चरवाह एवं स्थानीय रहवासी बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है और बीमार भी पड़ रहे हैं जब – जब तेज हवा बहता है तो खुले में फेंके हुये मृत मवेशियो की सड़न से हवा बस्तियों में आये दिन बदबू गन्ध बुरी तरह फैलता है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत मवेशियों को कम से कम जमीन के गड्ढे में खोदकर मिट्टी से पाट देने का कार्य करने होने से बदबू गन्ध से बचा जा सकता है ।

वही कार्यरत सीटाडेल कंपनी की लापरवाही कहें या जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है और ऐसे में नगर निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है स्थानीय लोगो ने मांग की है कि खुले में फेंके हुये मृत मवेशियों को जमीन में गड्ढे खोदकर पटवाया जाये ताकि स्थानीय लोगो को सड़न बदबूदार – गन्ध से निजात मिल सके ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...