बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय बैढन क्षेत्र के आसपास श्री गणेश पूजनोत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम हिर्रवाह पुल के पास देर रात तक लगभग 40 श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया ।
वही जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बैढन के हिरवाह पुल के पास नगर पालिक निगम सिंगरौली के वाहन हाइड्रा के मदद से व निगम अमला के द्वारा छोटे – बड़े श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया और वही साथ ही मध्य प्रदेश होमगार्ड आपदा प्रबंधन (एसडीइआरएफ) टीम के जवानों के गोताखोरों द्वारा नदी के पानी में उतरकर निगरानी रखी जा रही थी और वही प्रतिमा विसर्जन के दौरान ऐसी कोई अप्रिय घटना नही घटी है सब कुछ अच्छा रहा ।
मौके पर सिंगरौली एएसपी अनिल सोनकर, सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, डीएसपी, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, मध्य प्रदेश होमगार्ड आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) के प्रमुख दलबीर प्रसाद विश्वकर्मा, कोतवाली एसआई रामजी त्रिपाठी, बीपी कोल, नगर निगम स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, राजू, कोतवाली थाना पुलिस व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी व सफाई मित्र विसर्जन कराने में अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
