Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा प्रबन्धन पर लगाया संगीन आरोप।।

सोनभद्र/(देवराज)म्योरपुर शनिवार 18/09/21 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत को हो गई ।परिजनों ने पैसा न देने के कारण नर्स पर सही तरीके से इलाज न होने के वजह से प्रसूता की मौत का कारण बताया है।।

वही इस लापरवाही के कारण मौत को लेकर अस्पताल परिसर में परिजनों में हंगामा कर दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र म्योरपुर काचन गाँव निवासी रामप्रकाश की पत्नी मानती देवी 18 वर्ष को बीती रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया जहां प्रसूता ने शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया महिला के पति ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे लेकिन करीब 12:00 बजे मेरी पत्नी को पेट में हल्का दर्द महसूस हुआ तो मेरी मां ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को कई बार जाकर बताया लेकिन उस नर्स ने इस पर ध्यान नहीं दिया थोड़ी देर के बाद स्टाफ नर्स ने चाय ब्रेड खिलाने के बाद दर्द की दवा लेने की हिदायत देकर चली गई लेकिन दवा खाने के बाद मेरी पत्नी का दर्द बढ़ता गया जिसकी सूचना मैंने चिकित्सकों को दी सूचना मिलते ही चिकित्सक आकर मेरी पत्नी को देखते ही मृत घोषित कर दिया इस मामले पर चिकित्सक डॉक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रसूता को बेड पर ही लेटे हुए चाय ब्रेड खिला दिया गया जिससे प्रसुता के स्वासनली अवरुद्ध हो गया और ऑक्सीजन की कमी के कारण प्रसूता की मौत हो गई वहीं प्रसूता परिवार में हंगामा कर रहे मृतिका के जीजा को पुलिस थाने ले गई है।।

आप को बता दे कि ऐसी घटना ये पहली बार नही है इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है अब देखना ये है कि क्या इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में जिला कलेक्टर महोदय कुछ सुधार करवाते है या ऐसे ही लोग अपनी जान गवाते रहेंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...