
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में जिले भर में “टीकाकरण महाअभियान” नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी के शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी “टीकाकरण महाअभियान” के तहत आज 17 सितम्बर को पहला व दूसरा डोज का टीकाकरण वार्ड के निवर्तमान पार्षद हीरालाल सोनी व वार्ड प्रभारी के द्वारा देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर वैक्सिनेशन प्रारंभ कराया गया ।
मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रधानाध्यापक सुखेन्द्र प्रसाद पाठक, यूनिट अधिकारी संजय कुमार, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, बीएलओ – अब्दुल सिद्दीकी, रिजवान अहमद, रामभवन कोल, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक बल्ले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा सोनी, बीएससी नर्सिंग अर्पणा तिवारी, संगीता सोनी सहित भारी संख्या में वैक्सिनेशन कराने वाले उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal