Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आयोजित होगा “टीकाकरण महाअभियान”

जिले के 300 टीकाकरण केन्द्रो मे होगा कोविड वैक्सीनेशन – कलेक्टर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 17 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर जिले मे “टीकाकरण महाअभियान” के साथ ही वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा ।

वही “टीकाकरण महाअभियान” को वृहद स्तर संचालित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा औद्योगिक कम्पनियो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जिले मे टीकाकरण का शत – प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उपस्थित कम्पनियो के प्रतिनिधियो को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

कलेक्टर ने कहा कि जिले मे 19 सितम्बर तक वृहद स्तर पर “टीकाकरण महाअभियान” चलाया जायेगा और उन्होने कहा कि जिले मे 17 सितम्बर को वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण का कार्य किया जायेगा और वही सभी परियोजनाओ मे कार्यरत कर्मचारियो एवं उनके परिजन जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है उनका शत – प्रतिशत टीकाकरण कराया जाये और जिन व्यक्तियो का प्रथम डोज का टीकाकरण हो गया उनको दूसरे डोज का टीकाकरण कराना है और 21 जून के टीकाकरण हेतु जिन स्थलो पर टीकाकरण केन्द्र बनाये गये थे इस महाअभियान के लिये भी उन्ही स्थलो पर टीकाकरण केन्द्र बनाये जाये कि ताकि 21 जून को जिन व्यक्तियो का प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया था उनको दूसरे डोज टीका लगाया जा सके और टीकाकरण के लिये केन्द्रवार सूची तैयार कर दूसरे डोज के टीकाकरण हेतु लिये लोगो को आमंत्रित करे और वही कलेक्टर ने निर्देश दिया कि कम्पनियो मे कार्य करने वाले आउटसोर्सिग के कर्मचारियो संविदाकारो के कर्मचारियो का अनिवार्य रूप से शत – प्रतिशत टीकाकरण कराया जाये।

कलेक्टर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है 25 सितम्बर तक प्रथम डोज के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाये और दिसम्बर माह तक दोनो डोज का शत – प्रतिशत टीकाकरण जिले मे पूर्ण कर लिया जाये और उन्होने कम्पनियो के प्रतिनिधियो को इस आशय के निर्देश दिये कि जिन व्यक्तियो के द्वारा अभी तक अपना टीकाकरण नही कराया गया उन्हे किसी भी हाल मे कम्पनियो मे प्रवेश न दिया जाये और कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान सभी कम्पनिया अपने अपने क्षेत्रो मे मोबाईल बैन तैनात करे ताकि दिव्यांगो एवं बुजुर्गो का घर – घर जाकर टीकाकरण किया जा सके ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...