सहायता राशि को सुचारू रूप से प्रदान करने हेतु इंडियन रेडक्रास सोसायटी एवं महिला बाल विकास विभाग के मध्य साईन हुआ ओएमयू
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर के निर्देश के परिपालन मे ऐसे अनाथ बच्चे जिनके माता – पिता की कोविड – 19 के दौरान मृत्यु हो गयी है इन्हे प्राईवेट स्पांसरशिप के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने हेतु इंडियन रेडक्रास सोसायटी एवं महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से ओएमयू साईन किया गया है ।
विदित हो कि शासन के निर्देशानुसार इन बालको को प्राईवेट स्पारशिप के माध्यम से सहायता दिलवाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है और जिसके क्रियान्वन हेतु कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा उक्त सहायता को सही ढंग से अनाथ बच्चो को प्रदान कराने हेतु रेडक्रास सोसायटी के अहम जिम्मेदारी सौपी गयी है ।
ऐसे बच्चे जिनके माता – पिता की मृत्यु कोविड 19 के दौरान मृत्यु हो गयी है इनमे से कुछ बच्चे अनाथ हो गये और कुछ बच्चे अपने घर के कमाने वाले अभिभावको को कोविड के दौरान मृत्यु होने से सामाजिक मनोवैज्ञानिक विपदा का शिकार हो गये है इन बालको को शासन द्वारा “फास्टर केयर स्पासरशिप योजना” अंतर्गत इनके पोषण शिक्षण स्वास्थ्य हेतु रूपयें दो हजार प्रति माह बालको एवं उनके संरक्षक के संयुक्त खाते मे दी जाती है जिसके तहत जिले मे स्थापित औद्योगिक ईकाइयो सामाजिक संगठनो, ट्रस्ट, रेडक्रास सोसायटी नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर जन प्रतिनिधियो के माध्यम से सहायता दिलाकर बच्चो के पोषण स्वास्थ्य शिक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाना है ।
वही राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग द्वारा कोविड – 19 महामारी के दौरान एकल या दोनो अभिभावको की मृत्यु से अनाथ हुये देख – रेख एवं संरक्षण की आवश्यकता बाल बच्चो की निरंतर मानीटरिंग की जा रही है और इस कड़ी मे आज इंडियन रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन राजमोहन श्रीवास्तव एवं महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता के मध्य ओएमयू साईन किया गया ।
उक्त अवसर पर रेडक्रास सोसायटी सचिव डॉ.डी.के. मिश्रा, महिला बाल विकास प्रभारी अधिकारी प्रवेश मिश्रा उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
