Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रात में बिना नम्बर के ट्रैक्टर से होता है अवैध बालू का परिवहन

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/09/2021

प्रशासन के मिलीभगत से रात में रूट से विपरीत ट्रेलर में लदा कोयला का होता परिवहन

चौराहे तिराहे पर पशुओं का रहता है पहरा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस रहे नदारद

BK NEWS: सिंगरौली ( राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना अन्तर्गत क्षेत्र के जिले में रात के 12 से 1 बजे के देखा गया जो रात के अंधेरे में ट्रेलर ट्रक में लदा कोयला परिवहन एवं अवैध बालू खुलेआम ट्रैक्टर ट्राली से परिवहन किया जा रहा है और वही ड्यूटी में तैनात रहे पुलिस नदारद रहे वही केवल तिराहे – चौराहे पर पशुओं का पहरा दिखा ।

वहीं ट्रैक्टर से बालू खाली करने के बाद ट्रैक्टर चालक इस तरह ट्रैक्टर भगाते हैं कि जैसे मोटरसाइकिल और कार से भी तेज गति से चलाते है और ऐसे में कभी भी किसी का दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ।

वही बताते है कि अभी हाल ही 15 अगस्त 2021 के दिन सुबह तड़के भोर में बिना नम्बर की एक टैक्टर ट्राली अवैध बालू लदा पुराना यातायात आफिस यानी उत्कृष्ट विद्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था जो पीडब्लूडी बाउंड्री का दीवाल टूट गया और आनन – फानन में टैक्टर को निकालकर भाग गया और ऐसे में उस समय कोई राहगीर आता जाता रहता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी जो बड़ा हादसा टल गया ।

वही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ कि कोयला परिवहन वाहन अपने निर्धारित मार्ग से आये और जाये और वही अवैध बिना नम्बर की ट्रैक्टर ट्राली में लदा बालू को रोक लगाते हुये और परमिशन के बाद ट्रैक्टर को तेज गति से न चलाये ताकि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इस पर जरूर लगाम लगाया जाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...