ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पुराना जिला चिकित्सालय बैढन में स्थित शिशु गहन चिकित्सा अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बेड (बिस्तर) न मिलने से प्रसूता महिला मरीज जमीन पर लेटने को मजबूर है और वही जहाँ पर प्रसूता महिला मरीज लेटते व बैठते है वहाँ पर सिलिग फैन खराब पड़ा हुआ और वही नालियां भरी हुई है सफाई की जरूरत है ।
वही आपरेशन हुये बीमार प्रसूता महिला बिना बेड (बिस्तर) की जमीन पर सुबह से लेटी हुई थी उपचार वगैरह नही हुआ था ।
तभी दोपहर में किसी के द्वारा शिकायत मिलने पर भाकपा नेता कामरेड संजय नामदेव ने शिशु गहन उपचार केंद्र पहुँचकर इंचार्ज से बात करते हुये बीमार प्रसूता महिला को बेड (बिस्तर) दिलवाया और आगे की व्यवस्था को सुदृण करने व बेड (बिस्तर) बढ़ाने के लिये जिला कलेक्टर व अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियो से बात करने की बात कही और कहा कि जरूरत पड़ी तो सम्बन्धित अधिकारी को पत्र भी लिखेंगे ।
www.badbtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal