ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/08/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश पटवारी संघ सिंगरौली प्रभाकर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है परंतु देखने में आया है कि पटवारियों का समर्थन हासिल नहीं है धरना स्थल पर देखने से पता चलता है मात्र 10 से 12 पटवारी ही उनके साथ में खड़े रहते हैं अधिकांश पटवारी धरना स्थल से नदारद रहते हैं कई पटवारियों द्वारा दबी जुबान में नेतृत्व पर सवाल खड़े किये जाते हैं ।

वही प्रदेश सहित सिंगरौली जिले में 2 सप्ताह से अधिक पटवारी को हड़ताल पर जाने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परंतु सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश पटवारी हड़ताल को अवकाश के रूप में ले रहे हैं धरना स्थल पर कोई व्यक्ति दिखायी नहीं देता है हड़ताल के नाम पर इस धरने में दिनभर में कभी-कभार कुछ पटवारी पहुंच जाते हैं नाम मात्र के इस हड़ताल की वजह से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं जैसे – स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, किसानों के प्रधानमंत्री सम्मान निधि राशि, बरसात में गरीबो के गिरे हुये कच्चे घरों का मुआयना वगैरह करने एवं अन्य कार्यो हेतु परेशान है और वही पटवारियों की इसमें मौज हो गयी है ।
हड़ताल की वजह से सिंगरौली के पटवारियों को लंबी छुट्टी मिल गयी जिसका इनके द्वारा लुफ्त उठाया जा रहा है और सरकार के द्वारा भी इस संबंध में कोई पहल नहीं की जा रही है और वही पटवारी कार्यालयों में अधिकांश ताला लटक रहे हैं आम जनता चक्कर काट – काट कर परेशान है और ऐसे में आम जनता त्रस्त है पटवारी मस्त हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal