ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन दो दिवसीय आज 25 और 26 अगस्त को “टीकाकरण महाअभियान” के तहत जिले भर में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट बैढन विद्यालय में जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर “टीकाकरण महाअभियान” के तहत टीकाकरण का शुभारंभ किया गया ।
इसी प्रकार शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी वार्ड क्र. 41 गनियारी में वार्ड प्रभारी आईपी नागर एवं बीएलओ, कोटेदार द्वारा टीकाकरण प्रारंभ कराया गया ।
उक्त अवसर पर “टीकाकरण महाअभियान” में मुख्य रूप से नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्या जेके थापर, अधीक्षण यंत्री आर.के. जैन, उपयंत्री पीके सिंह, आदर्श वार्ड 40 प्रभारी एलके सिंह, बीएलओ गोरेलाल पनिका, समाजसेवी बृजेश शुक्ला, संतोष शाह, दिव्या शुक्ला, वार्ड 41 में बलियरी स्कूल में वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर, कोटेदार शिवसागर सेन, नर्स – नेहा पाण्डेय, कंचन विश्वकर्मा सहित प्रथम एवं द्वितीय डोज वैक्सीनेशन के लिये स्थानीय जन महिलाये – पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal