बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रदेश के साथ- साथ सिंगरौली जिले में 25 एवं 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान 2.0 चलाया जायेगा ।
जिसमे जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने निर्देश दिये हैं कि जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों और दवाई दुकानों का समस्त स्टाफ कोविड- 19 की वैक्सीन जरूर लगवायें और जिनको कोविड- 19 वैक्सीन की पहली डोज लगायी जा चुकी है और उनका वैक्सीन के दोनों डोज के अंतराल का तय समय पूरा हो चुका है इसके बावजूद उन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवायी है तो वह लोग वैक्सीन का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी ।
इसी तरह जिन शासकीय सेवकों की सेकेंड डोज लगना शेष है वह लोग भी तय समय में कोविड- 19 की सेकेंड डोज अनिवार्य रूप से लगवा लें अन्यथा संबंधित शासकीय सेवक का वेतन रोकने की कार्यवाही की जायेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal