Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनएच-39 में 18 करोड़ खर्च, 03 महीने में हो गयी सड़के ध्वस्त -कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर किया शिकायत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन आज 31 जुलाई 2021 को सीधी/सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के निर्माणाधीन फोरलेन में करीब 3 महीने पूर्व में 18 करोड़ रूपये की लागत से मरम्मत कार्य कराया गया था जहां पर एनएच-39 की सड़क चंद महीने में ही ध्वस्त हो गयी वही कांग्रेस ने आरोप लगाया हैं कि क्रियान्वयन एजेंसी ने फर्जी तरीके से ठेकेदार को लाभ पहुंचाने हेतु भुगतान कर दिया ।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर उक्त सड़क निर्माण की जांच कराये जाने हेतु ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया है ।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह को ज्ञापन देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी एवं सिंगरौली जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने अवगत कराया है कि सीधी-सिंगरौली एनएच-39 में बहरी से बरगवां तक 18 करोड़ रूपये की लागत से करीब 4 माह पूर्व एनएच के अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया था और वही आरोप है कि बिना कार्य किये ही अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार को भुगतान किया गया जिसका परिणाम हुआ कि देवसर से बरगवां तक सजहर जंगल में सड़क उखड़ गयी जिसके कारण रोजाना 5 से 6 घण्टे तक वाहनों के जाम लग रहे हैं ।

ज्ञापन पत्र में आरोप लगाया है कि कार्य गुणवत्तायुक्त नहीं था जिसके चलते चंद महीने में ही सड़क जगह-जगह ध्वस्त हो गयी है और घटिया सड़क मरम्मत का भुगतान सांठ-गांठ कर विभाग के इंजीनियरों द्वारा ठेकेदार को किया गया है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराते हुये दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही कराये जाने की माँग की है ।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये देश के केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर उक्त सड़क की जांच कराये जाने के लिये आग्रह किया है और वही पूर्व मुख्यमंत्री ने यह पत्र 28 जुलाई को लिखा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...