Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लगातार 2 दिन की बारिश से देर में गिरे कई घर व बैठी दीवारे आयी दरार, बाल – बाल बचे, बड़ा हादसा टला घर गिरने की खबर पाते ही वार्ड पार्षद पहुँचे पीड़िता के घर, वार्ड प्रभारी पर लगाया गम्भीर आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 2 दिवस से लगातार बारिश होने के कारण नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी के पहरी टोला में कई वर्ष के बने पुराने कच्चा मकान ध्वस्त हो चुके हैं और कई घरों के दीवारे बैठने के कारण दीवार में दरार पड़कर घर गिर गये और वही रहवासी रात में बाल – बाल बचे, कोई हताहत नही हुआ है और दीवार व बल्ली – काड़ी खपड़ा गिरने से रसोई व घर में रखे खाद्यान्न सामग्री, कपड़ा – बिस्तर इत्यादि सामान का काफी नुकसान हुआ है ।

वही पहरी टोला स्थानीय बताते हैं कि घर गिरने से बरसाती पानी घर मे भरे हुये हैं और आज देर रात में अचानक सोते वक्त आहट पाते ही घर से बाहर निकल गये और इसके बाद दीवार खपड़ा बल्ली वगेरह भरभरा कर गिर गया जिससे जान बचाकर पड़ोस के घर में शरण लेना पड़ा वही घर में रखे हुये खाद्य सामग्री के साथ – साथ कपड़े बिस्तर इत्यादि वस्तुओं का काफी नुकसान हुआ है ।

इसी प्रकार अत्यधिक लगातार बारिश होने के कारण बैढन के राजीव वार्ड क्र. 39 के कोलान बस्ती में घर के अंदर और बाहर तालाब जैसा रूप ले लिया है और वही स्थानीय लगातार बारिश को लेकर के काफी परेशान एवं चिंतित है ।

वही स्थानीय बारिश से गिरे हुये घर पीड़ित – पीड़िता भोला साकेत – पानपती साकेत व गुलझरिया साकेत और चीपी पनिका दाई कहती है कि “प्रधानमंत्री आवास योजना” का लाभ नही मिला है जबकि आवेदन देने के बावजूद नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय का चक्कर काटते – काटते थक चुके हैं और वही केवल बड़े लोगों को प्रधानमंत्री आवास का फायदा मिलता है हम गरीब लोगो को कोई पूछने – देखने वाला नहीं है और ऐसे में परेशान होकर कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं और वही पीड़िता ने सरकार से नुकसान की भरपाई करते हुये प्रधानमंत्री आवास का लाभ पाने की अपेक्षा की है ।

निवर्तमान पार्षद ने गिरे हुये घरों का किया निरीक्षण

इंदिरा वार्ड 41 गनियारी के निवर्तमान पार्षद हीरालाल सोनी को अपने वार्ड में घर में गिरने की सूचना मिलने पर पीड़ित – पीड़िता के घर स्वयं जाकर निरीक्षण करते हुये ढाढस बधायां और वही गनियारी वार्ड प्रभारी को वार्डवासियों का काम न करने का आरोप लगाते हुये जमकर कोसा और उन्होंने कहा कि ऐसे वार्ड प्रभारी को हमारे वार्ड में जरूरत नहीं है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...