Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये “ईद उल अजहा” का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाये – कलेक्टर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष सिंगरौली जिले मे “ईद उल अजहा” पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की परम्परा रही है ।

वही त्यौहार के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करे उक्त आशय का वक्तव्य कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा शांति समिति के बैठक के दौरान दिया गया ।

विदित हो कि कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के गरिमामय उपस्थिति मे जिला स्तरीय शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुयी ।

बैठक मे कलेक्टर ने शांति समिति के उपस्थित सदस्यो को संबोधित करते हुये कहा कि पर्व के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये “ईद उल अजहा” का पर्व मनाये और उन्होने कहा कि शासन से प्राप्त कोविड गाईड लाईन के तहत अधिकतम 50 व्यक्ति मस्जिदो मे एक साथ नमाज अदा कर सकते है और जिस तरह से आप सभी ने कोविड महामारी को रोकने के लिये जिला प्रशासन का सहयोग किया गया है और उसी प्रकार शासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन का पालन करते हुये अपने पर्व को मनाये कलेक्टर ने “ईद उल अजहा” त्यौहार की शुभकामनाये दी ।

वही पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने “ईद उल अजहा” पर्व की शुभकामना देते हुये कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि पूर्व की भाति पर्व के दौरान शाति व्यवस्था बनाने मे आप सब का सहयोग मिलेगा ।

उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रामअशोक शर्मा, अरविंद सिंह चंदेल, असरफ अली, शहनवाज खान, मुजीब खान, शहीद हुसैन सहित थाना प्रभारी बैढ़न अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेन्द्र द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर यू.पी. सिंह, यातायात प्रभारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...