Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एक तरफ कोरोना की मार, दूसरे तरफ नपानि द्वारा हजारों रूपये का जमा करने हेतु लोक अदालत का नोटिस रहवासियों ने लगाया आरोप, टूटी – फूटी सड़के – नाली जाम, साफ – सफाई तक की है दरकार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को बर्बाद कर दिया है और वही काम धंधे चौपट हो गये हैं आम आदमी की कमायी के साधन खत्म हो गये हैं और लोगों के पास पैसे का आभाव है और ऐसे में नगर पालिक निगम द्वारा लॉक डाउन खुलते ही संपत्तिकर की वसूली के लिये लोक अदालत का नोटिस भेजा जा रहा है । 

नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के रहवासियों को इस समय लोक अदालत का नोटिस जारी किया गया है जिसमें यह उल्लेख है कि यदि पैसा जमा नहीं किया गया तो उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी और वही नोटिस प्राप्त करने वाले निगम क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि नगर पालिक निगम द्वारा न तो सड़क बनायी गयी है और न ही नाली की व्यवस्था दी गयी है जो सड़क व नालियां बनी भी थीं वह ध्वस्त हो चुकी हैं। 

निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में सफाई का यह आलम है कि पूरे दिन सुअरों की मटरगस्ती चलती रहती है और कूड़ा सड़कों पर बिखरा है नालियां तो बनी ही नहीं हैं जहां बनी हैं वहां जाम हैं ।

ऐसे में नगर निगम किस बात का टैक्स लेता है वह भी 15 हजार से 35 हजार रूपये तक वार्ड 41 गनियारी में नोटिस देने गये वार्ड प्रभारी के ऊपर कुछ वार्डवासी बिफर गये और उनका कहना था कि नगर पालिक निगम द्वारा किसी भी तरह की सुविधाये नहीं दी जा रही हैं फिर किस बात का संपत्ति कर और उनका कहना था कि जिस तरह निगम द्वारा वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और ऐसे में कोई भी टैक्स नहीं देगा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...