बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 05/07/2021 को पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी “आइये साहब – पेड़ लगाये” के तहत इस सातवें वर्ष भी “नवजीवन रहवासी कल्याण समिति” एवं युवा टीम सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय एवं सह ट्रॉमा सेंटर बैढन अस्पताल परिसर में जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अतिथि में और जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. जैन द्वारा “आइए साहब पेड़ लगाये” बने बैनर में हस्ताक्षर कर फलदार – छायादार और सुन्दरता को बढ़ाने जैसे पौधो का वृक्षारोपण कर शुरुआत की गयी ।

वही नवजीवन रहवासी कल्याण समिति सचिव एसडी गर्ग ने बताया कि “आइये साहब पेड़ लगाये” का ये 7 वां साल है जिसमे हम युवा टीम सिंगरौली के सदस्य गण के साथ और जिला प्रशासन और अधिकारियों के साथ प्रत्येक वर्ष सैकड़ो पौधे लगाकर उन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी निभाते हैं और समाज को प्रेरित करते हैं कि हमे इस तरह अपने पर्यावरण के लिये सकारात्मक प्रभाव अपने प्रयासों से डालना चाहिये और वही पिछले 6 वर्षों में रोपित किये पौधें आज पेड़ बन चुके हैं जिन्हें हरा भरा देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है और उसी कड़ी के 7वे वर्ष में जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर के परिसर और डिवाइडर में आम, अमरूद, अमलतास, गुलमोहर, नीम और कनेर के लगभग कुल 100 पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गयी है और पूरे मानसून हम युवा टीम के साथ मिलकर इस अभियान को गति देकर वृक्षारोपण करेंगे ।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. यू.के. सिंह, डॉ गंगा बैस, डॉ. बालेन्दु शाह, डॉ राजेश बैस, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. के.शर्मा, डॉ.अश्वनी पाण्डेय, डॉ. प्रत्यूष ने पौधे रोपित किये ।
नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के सचिव एसडी गर्ग, आरके सिंह, मो शाहनवाज, मो असरफ, संदीप बंसल, कशिश बंसल, मनीष गर्ग, विनय पाण्डेय व विद्या बैस का सहयोग रहा और समिति के पदाधिकारी आर एस बघेल, अध्यक्ष श्यामलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष एसएन बंसल, सदस्य अमितोष वर्मा का हमेशा की तरह व्यवस्था में पूरी भागीदारी रही है ।
युवा टीम सिंगरौली से आशीष शुक्ला के नेतृत्व में समाजसेवी रेहाना सिद्दीकी, अनुराग भारतीय व किरण राय, फरदीन खान, डॉ सुमित गुप्ता, जमुना सोनी, अंकुर सोनी, सेलेन्द्र सिंह, प्रसून पाण्डेय, अभय पाण्डेय, नरेंद्र चौबे, विनोद तिवारी, निहाल सिंह, राजन पाण्डेय, सचिन निगम, रोहित दुबे, सौरभ दुबे, जितेंद्र शाह ने वृक्षारोपण कर देखरेख की जिम्मेदारी ली ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal