
वही ज्ञापन में उन्होने कहा कि महँगाई चरम सीमा पार कर चुकी हैं और आमजन का जीना दूभर हो गया हैं और वही कोरोना जैसे महामारी की वजह से लाखों लोगों ने अपनो को खोया है ।
थोड़ा-बहुत बची पूँजी को निजी अस्पतालों में लूट की भेंट चढ़ गयी हैं लोग बेरोजगार हो गये हैं डीजल-पेट्रोल के बढ़ती कीमत ने ट्रांसपोर्ट जैसे आवागमन को भी महँगा कर दिया हैं वही डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत अब तक कि सबसे ज्यादा वृद्धि दर में विकास किया हैं ।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले ख़ाद्य-तेल की कीमत लगभग 85 रू लीटर था जो अब इसकी कीमत 200रु लीटर पहुँच चूकी हैं और इसी तरह दैनिक उपयोग की सामाग्रियों की भी कीमतें बढ़ी हैं जो दो वर्ष पूर्व पहले उपयोगी दवाइयों की कीमत कम हुआ करता था और अब वह 25 प्रतिशत की जगह 180 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दिया गया हैं और इसी तरह कई जीवनोपयोगी दवाइयों की कीमत लगभग दोगुनी हो गयी हैं और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने से जनता फिर से अपना परंपरागत चूल्हे फिर से अपना लिया है और जिसका विपरीत प्रभाव उनके स्वास्थ्य व पर्यावरण पर पड़ रहा हैं ।
बिजली बिल के नाम पर वर्तमान सरकार आपदा में अवसर तलाश रही हैं और वही सरकार की साठगांठ से बिजली कंपनियाँ मनमाने तरीके से जनता को लूट रही हैं और नगर-निगम किसी भी प्रकार की राहत देने में आनाकानी करना शुरू कर दिया हैं और आम जन के मकानों-दुकानों एव जलकर के करो में कोई राहत नही दिया हैं वही प्रदेश संगठन सचिव संदीप शाह ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में आमजन का जीविकोपार्जन अत्यंत दूभर हो गया हैं।
मध्यप्रदेश के गवर्नर से आप की माँग है कि दिल्ली सरकार की तरह पेट्रोल 97 रुपये डीजल 88 रुपये करो में कम करके मध्यप्रदेश के जनता को उपलब्ध करायें और थोड़ी सी आम आदमी को महँगाई से कुछ राहत मिलें और यदि राज्य सरकार अपने असीमित अनर्गल राज्य करो को अविलंब कम नही किया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश के आमजन को महँगाई से निजात दिलाने के लिये जनहित में विवश होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी ।
आप के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने ज्ञापन सौंपते वक्त कहा कि जिस तरह केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इस वैश्विक महामारी में जनता को लूटने का काम किया हैं इस देश की जनता समझदार हैं और भोली-भाली जनता को जिस प्रकार बेवकूफ़ समझ रहे है यही जनता कांग्रेस का नामो-निशान मिटाने का काम किया हैं और ज्यादा समय नही हैं, बस वक्त की आस हैं।
सिंगरौली में जिस प्रकार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आमजन को परेशान किया जा रहा हैं और यह सिंगरौली का अभाग हैं कि हम इन भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिये है जो आज सिंगरौली में हर तरह लूट मची हैं और आज सिंगरौली में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुच चूकी हैं वही दलाल बेरोजगारों से मोटी रकम लेकर नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठगा जा रहा हैं और वही बिजली कंपनियों के मनमाने तरीके से जनता प्रताड़ित हैं और लोगो के पास लाखों का बिजली बिल थमाया जा रहा हैं और प्रशासनिक अमला से माँग हैं कि इन सारे सिस्टम में सुधार लाये अन्यथा आम आदमी पार्टी सड़क पर उतारने के लिये बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी यहां के स्थानीय प्रशासन की होगी ।
इस दौरान जिला संरक्षक अनिल द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहजाद गुड्डु, सचिव दिलीप मिश्रा, संगठन मंत्री कुंभेस्वर जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला शक्ति अनिता सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति अक्षय शाह, सचिव किरण वर्मा, सह सचिव महिला शक्ति चरणजीत कौर, उपाध्यक्ष महिला सुमित्रा शाह, इन्दु सोनी उपाध्यक्ष महिला शक्ति, अनिल शाह, महिला शक्ति विधान सभा प्रभारी ज्योति वर्मा, संजय शाह नगर अध्यक्ष जयंत, फंटू अग्रवाल नगर अध्यक्ष मोरवा, अंजू सिंह, चम्पा देवी, संध्या सिंह, मोतीचंद्र गुप्ता, ऊषा सिंह, डॉ कुणाल सिंह, राजेश शाह, उमेश शाह, मकसूद, ममता देवी, रामकृपाल वर्मा, जितेंद्र कुमार यादव,पंकज शाह,अनिल कुमार शाह,अर्जुन शाह,श्यासुन्दर, मनीष कुमार विश्वकर्मा,हरविंदर सिंह सहित भारी संख्या अन्य पदाधिकारी -कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal