Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल बीना आवासीय परिसर मे दूकानदार द्वारा कदम का पेड कटवाने को लेकर सुरक्षा अधिकारी ने थाने मे कार्वाई के लिए तहरीर दिया

राजकुमार सिंह/उमेश सागर संवादाता

हिम्मत समाचार/सोनभद्र/बीना। रविवार को एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर के सिविल मेंटेनेंस कार्यालय के समीप बेकरी की दूकान के पीछे स्थित हरे कदम के पेड को दुकान बचाने के लिए सोन बेकरी के द्वारा कटवा दिया गया। बीना परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ने लिखित पत्र देकर शक्तिनगर थाना प्रभारी को कार्वाई की मांग दूकानदार के खिलाफ की है। ट्रेड यूनियन के साथ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है की वनविभाग की मिलीभगत से अवैध कटान किया जा रहा है । लोगों द्वारा पेड पौधे लगाकर वातावरण पर्यावरण संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा दूसरी तरफ बेबस पेडों को बेवजह काट दिया जा रहा है।यूनियन व कर्मचारियों ने अवैध कटान के उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बीना परियोजना प्रबंधन के आदेश पर सुरक्षा अध द्वारा शक्तिनगर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ कार्वाई की मांग की गई है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...