ब्रेकिग न्यूज – 08/06/2021
📡हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :- जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति (कोविड -19) सिंगरौली की बैठक दिनाँक 08/06/2021 में लिए गए निर्णय के अनुसार उपरोक्त आदेश में अंकित संशोधन करते हुए निम्नानुसार आदेश जारी किया जाता है👇।
▪️ उपरोक्त आदेश की कंडिका 2.12 में की गई व्यवस्था को निरस्त किया जाता है। ऐसी समस्त ब्यावसायिक प्रतिष्ठानों/ दुकाने जिन्हें संचालन की अनुमति प्रदान की गई थी वे कोविड प्रोटोकॉल पालन करते हुए प्रातः 8 बजे से शायं 7 बजे तक नियमित रूप से खोलने की होगी अनुमति।
▪️नगरीय क्षेत्रों में थोक सब्जियों/ फल फूल के विक्रेता प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक ” कृषि उपज मंडी प्रांगण-बैढ़न में विक्रय कर सकेंगे।
▪️नाई/सैलून संचालकों को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक घर-घर जाकर अपनी सेवाएं देने की होगी अनुमति, इन दुकानों के संचालन पर रहेगी रोक।
▪️समस्त दुकान/ ब्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों और उनके प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले अन्य ब्यक्तियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा ! दिनांक 15-6-2021 के बाद वैक्सीन लगवाने वाले दुकान संचालकों को नियमित रूप से दुकान/प्रतिष्ठान संचालन की अनुमति प्रदान करने का होगा विचार
▪️ उक्त आदेश 09-06-2021 से 15-06-2021 को शायं 7 बजे तक रहेगा प्रभावशील।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
