
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बन्धौरा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के बन्धौरा चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का खनन परिवहन करने वाले माफियाओं के लिए ना कानून का डर है और ना ही शासन-प्रशासन का भय है और रहे भी क्यो जब सैया भयो कोतवाल तो डर काहे का।आपको बता दे कि कोरोना महामारी को लेकर सब कुछ बंद था लाक डाउन होने के कारण। लोग एक- एक पैसे के लिए मोहताज हैं गरीबों को खाने के लाले पड़े है,लोगों का काम धंधा बंद है फिर भी यह लोग शासन के नियमों का पालन करते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए करोना महमारी के डर के कारण अपने घरों पर थे। वहीं बन्धौरा चौकी की पुलिस अपने पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों को गुमराह कर कुछ सफेदपोश नेताओ को सह देकर क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार में खुली छूट दे रखी है जिससे रेत का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है यहां तक कि सूत्र कहते है तथाकथित कुछ भाजपा नेताओं के ट्रैक्टर भी रात के अंधेरे में फर्राटे भरते हैं।


बन्धौरा चौकी प्रभारी के लिए यह समय महामारी का नहीं बल्कि ऐसा लग रहा है कि यह महामारी उनके लिए अवसर के रूप में सामने हैं और इस अवसर को भुनाने के लिए वह कानून व अपने आलाधिकारियों को ठेंगा दिखाते हुए क्षेत्र में अवैध रेत व अवैध शराब की बिक्री को खुली छूट दे रखे है।कहते है चौकी क्षेत्र में गर्रा नदी सहित आस पास के तमाम नदी नालों से अवैध रेत का कारोबार रात होते ही शुरू हो जाता है।आपको बता दे कि इन ट्रैक्टरों की निगरानी का जिम्मा कारखास के जिम्मे रहता है।जिसके कारण रात में ट्रैक्टर रेत लेकर फर्राटे भरते नजर आते हैं
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal