बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार


BK NEWS//सिंगरौली//माड़ा:- माड़ा पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी ने अंधी हत्या का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।चौकाने वाली बात यह है कि मृतक की हत्या उसकी पत्नि व मृतक की नाबालिक लड़की सहित मृतक के रिश्तेदार ही हत्यारे निकले।आपको बता दे कि माड़ा पुलिस को 19/05/21 को सूचनाकर्ता मुलायम सिंह गोंड पिता स्व. सीताशरण सिंह गोड़ उम्र 19 वर्ष निवासी छतकरम थाना माड़ा के द्वारा थाने में सूचना दिया गया कि उसके पिता सीताशरण सिंह गोड़ पिता अंजनी सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष का शव घर के पास खेत में जिन्गन के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है जिसके गर्दन पर रस्सी घर्षण के निशान है जिसके बाद माड़ा पुलिस ने सूचना के आधार पर मर्ग क्र 33/21 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पड़ताल शुरू किया जिसके बाद पता चला कि मृतक सीताशरण सिंह गोड़ और उसके पत्नि रीता सिंह गोड़ का आये दिन विवाद होता था।मृतक अपने पत्नि रीता सिंह गोड़ पर चरित्र संदेह करता था तो वही मृतक की पत्नि अपने पति सीताशरण सिंह गोड़ पर अपने बच्चों के ऊपर जादू टोना करने का शक करती थी जिसके बाद माड़ा पुलिस ने मृतक की पत्नि से पूछताछ करना शुरू किया तो पत्नि रीता सिंह गोड़ ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने पति की हत्या अपने नाबालिक बड़ी लड़की सविता सिंह (परिवर्तित नाम) व बड़ी बहन के लड़के धरमपाल सिंह व नाबालिक लड़का सोनू सिंह गोड़ (परिवर्तित नाम) के साथ मिलकर 18/05/2021 व 19/05/2021 की दरमियानी रात तकरीबन 01 से 02 बजे के बीच सुनियोजित तरीके से रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर कर एवं साक्ष्य छुपाने के लिए पास के खेत मे पेड़ के नीचे शव को रखकर वहाँ पर शराब की बोतल रख दी जिससे लोग ये सोचे की हत्या किसी दूसरे ने किया है।जिसके बाद माड़ा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर व हत्या में प्रयुक्त रस्सी व आरोपी धरमपाल की मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों पर अपराध क्र 276/2021 धारा 302,34 भादवि कायम कर मामला पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी,उपनिरीक्षक सूरज सिंह,अमन वर्मा,सहायक उपनिरीक्षक आर.के वर्मा,रमेश प्रसाद,प्रधान आरक्षक भगवान दास प्रजापति,आरक्षक राहुल सिंह,योगेन्द्र पाण्डेय,बलिराम सिंह,आरक्षक चालक राकेश कुमार,महिला आरक्षक मांगी सोलंकी व मंजू कन्नौजे की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal