Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लॉक डाउन में चोरी छिपे विवाह करना पड़ा महंगा,खुटार पुलिस ने की कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार:- सिंगरौली जिले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक परिवार को कोरोना काल मे लॉक डाउन का उल्लंघन कर शादी करना भारी पड़ गया।आपको बता दे कि सिंगरौली जिले में धारा 144(1) प्रभावशाली है वही कलेक्टर व एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा सिंगरौली जिले में कोरोना के रोकथाम के लिए सम्पूर्ण जिले में लॉक डाउन/कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है जिसके तहत जिले में समस्त सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक,वैवाहिक कार्यक्रम पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है इसके बावजूद कोतवाली थाना क्षेत्र खुटार चौकी अंतर्गत पोखराटोला में एक परिवार के द्वारा चोरी छिपे शादी किया जा रहा था जिसकी सूचना खुटार पुलिस को सूत्रों से प्राप्त हुई जिसके बाद खुटार पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक एवं कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय की सतत निगरानी में चौकी प्रभारी मुकेश झारिया के नेतृत्व में लॉक डाउन व कोरोना कर्फ्यू में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली एवं मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी गाइड लाईन का का उल्लंघन करने पर आरोपी रामनाथ उर्फ भोला शाह पिता पंचम शाह उम्र 45 वर्ष निवासी पोखराटोला थाना बैढ़न व कमलेश शाह पिता शोभनाथ शाह उम्र 26 वर्ष निवासी बाघाडीह थाना बरगवां पर कोरोना महामारी में अपने परिवार व रिश्तेदार को बुलाकर वैवाहिक कार्यक्रम कर महामारी फैलाने व लापरवाही बरतने पर दोनो पक्षो के आरोपीगणों पर अपराध क्र. 092/21 धारा 269,270 भादवि,3/4 महा.अधि. 1897,51 (क) आ.प्र.अधि.2005 पंजीबद्ध कर वैवाहिक कार्यक्रम को स्थगित कर शादी में आये हुए रिश्तेदारों व बारातियों को समझाईश देकर घर वापस भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,सहायक उपनिरीक्षक संतोष साकेत,प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,वीर बहादुर सिंह,संजीत कुमार,मुनेन्द्र मिश्रा व अशोक प्रताप की भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...