Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले में लागू सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन कराने में जयन्त पुलिस हुई अलर्ट बॉडर व्यवस्था सक्रिय हर आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर शराबी व कोरेक्सी परेशान।

ब्रेकिंग न्यूज – 18/05/2021

📡हिम्मत समाचार – ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कोरोना वायरस के सर्किल चैन को तोड़ने के लिए आपदा प्रबंधन की बैठक कर जिले में संपूर्ण लॉक डाउन घोषित किया गया है।

जिले में लागू संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी द्वारा अपने दल बल के साथ लगातार बस स्टैंड तथा जयन्त चेक पोस्ट बॉर्डर पर विषेश सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हर आने जाने वाले आम जन मानुस को समझाईस देकर घर वापस जाने की हिदायत देते हुए चलानी कार्यवाही भी की जा रही है।

👉बॉर्डर व्यवस्था और भी हुई सक्रिय – आपको बता दें यह बॉडर सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी क्षेत्र में आता है।स्टेट बॉडर होने के चलते जिला कलेक्टर आर.आर. मीणा समेत जिले के तमान आला अधिकारी नगर निगम कमिश्नर जिले के सारे टी.आई, सहित विभागीय सक्षम अधिकारी बीच-बीच में आकर बार्डर की ब्यवस्थाओ की चेकिंग करते रहते है।

👉मायूस हुए शराबी , कोरेक्सी एवं तफरी करने वाले – आपको बता दें बॉर्डर समीप उत्तर प्रदेश की सीमा होने के चलते शराब की सस्ती दर होने के चलते मध्य प्रदेश के बॉर्डर सीमा को पार करके उत्तर प्रदेश से शराब व कोरेक्स लेकर आते थे। किंतु बॉर्डर व्यवस्था सक्रिय एवं सघन होने के चलते शराबियों व कोरेक्सियों के उम्मीदों पर फिर गया है पानी वही मध्य प्रदेश में शराब दुकाने बन्द है जिसके कारण शराबियों की परेशानी सड़कों पर व बार्डर पर बहस करते कभी कभी देखने को मिलता है क्यो की जयन्त बार्डर पर पुलिस सहित 3 विभागों के लोग सक्रिय है।

👉चौकी प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से की अपील :- कोरोना जैसी वैश्विक महामारी फैली हुई है इस कारण आप सब अपने अपने घर में रहे मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और केवल अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।

लॉक डाउन का पालन कराने में इनकी सराहनीय भूमिका रही :-

स.उ.नी.आर.पी.सिंह, स.उ.नी. के.पी.सिंह बघेल, स.उ.नी. जिवेंद्र मिश्रा, स.उ.नी. मुनेन्द्र देव पाण्डेय, आरक्षक जानकी तिवारी, आरक्षक जतिन दुबे, आरक्षक शिवम सिंह, आरक्षक गरुण प्रसाद, प्रधान आरक्षक अरविंद सिँह बघेल, सहित पूरे पुलिस स्टाप लगे हुए है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...