ब्रेकिंग न्यूज – 18/05/2021
📡हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने आरआरटी टीम सहित स्वास्थ्य विभाग की विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजिक कर निर्देश दिए कि कोरोना सैम्पलिंग को लगातार बढ़ाएं। सैम्पलिंग को ब्लाक स्तर एवं पंचायत स्तर पर लगातार सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शासन से सैम्पलिंग के लिए प्राप्त लक्ष्यों को प्रतिदिन पूरा करें।
कलेक्टर ने सभी बीएमओ को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में कोरोना सैम्पलिंग को बढ़ाएं वहीं आरआरटी टीम को निर्देश दिए कि कोरोनो अभियान में चिन्हित लोगो को सैम्पलिंग अनिवार्य रूप से किया जाय। संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल संबंधित क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करें।
कलेक्टर ने सैम्पलिंग की ब्लाक वार जानकारी ली। वहीं समस्त उपखण्ड के एसडीएम को इस आशय की निर्देश दिए गए कि अपने-अपने अनुभाग में कोविड वैक्सीन टीका को बढ़ाएं।
18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीकाकरण कराया जाय। इस हेतु लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाएं। वहीं कोरोना कफ्र्यू का कड़ाई के साथ पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
