Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

2 दिन से नाली में गिरा बिजली केबल बिजली करेंट आने से गाय की हुई मौत, मृत गाय हटा नहीं, क्षेत्र में बदबूदार गन्ध

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/05/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न बिलौंजी एलआईजी देवरा मोड़ के पास कल विगत दिवस दिनांक 14/05/2021 को खंभे से केबल टूटकर नाली में गिरने के कारण करेंट आने से गाय बछिया तड़पते हुये मौत हो गयी और वही धुंए के साथ नाली का पानी खौल रहा तभी पता चला कि नाली के पानी में करेंट उतरा है ।

वही कल सुबह स्थानीय और सब्जी लेकर लौट रहे राहगीरो की मदद से सूचना दी गयी तभी बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सूचना दी गयी थी और यहाँ के स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करना चाहा तो मोबाइल फोन पर घण्टी जा रहा है तो फोन रिसीव नही कर रहे है और कुछ लोगो के कवरेज एरिया बता रहा है यह विभाग की दशा है ।

आज फिर नगर निगम के स्वच्छता विभाग को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि कल हम मृत गाय को उठवाने के लिये भेजा गया था तभी नाली में करेंट था और मृत गाय को नही उठाया गया है क्योंकि नाली में करेंट दौड़ रहा है बिजली करेंट का खतरा बना है और वही सम्बन्धित बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि समय रहते नाली और सड़क पर गिरे हुये बिजली केबल को हटाया जाये ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके । जनहित में जारी ।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...