ब्रेकिंग न्यूज़ – 14/05/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :- कोविड प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल की उपस्थिति में तीनों विधायक रामलल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा, अमर सिंह एवं जनप्रतिनिधियों सहित आला अधिकारियों के साथ हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद सहमति से लिया गया निर्णय।
अब जिले में 24 मई तक रहेगा टोटल लॉक डाउन (कोरोना कर्फ़्यू)
31 मई तक समस्त वैवाहिक, राजनीतिक,धार्मिक या अन्य आयोजन रहेंगे प्रतिबंधित
सभी वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें।
संक्रमण को रोकने के साथ-साथ टीकारण के लिए भी जागरुकता अभियान चलायें ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण जागरुकता के लिए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठन, कोरोना वालेंटियर तथा स्वसहायता समूह मिलकर प्रयास करें । कोरोना से बचाव का सबसे कारगर साधन टीकाकरण है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
