बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार




BK NEWS//सिंगरौली:- भाजयुमो सिंगरौली के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आह्वान पर सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के निर्देश पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के दिशा निर्देश में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद चौबे के नेतृत्व में युवा मोर्चा के द्वारा लगातार सेवा ही संगठन अभियान के दूसरे चरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज नि:शुल्क भोजन वितरण एवं नाश्ता काढा की व्यवस्था की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा के द्वारा भोजन पैकेट का वितरण का शुभारंभ किया गया।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद चौबे ने बताया कि सभी ने ट्रामा सेंटर में जाकर के भोजन पैकेट वितरण किए वहां कार्य में लगे कर्मचारियों को मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण किया गया इसके बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद चौबे के नेतृत्व में पुराने वाले अस्पताल में जिला अस्पताल में भोजन वितरण किया गया।वहां मरीजों के परिजन और जो कार्य कर रहे कर्मचारियों को भोजन वितरण किया गया।वही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुनागर के नाश्ते की तैयारी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगे और नाश्ता बना करके शाम को पोहा और काढ़ा लोगों को वितरित किया गया जिसमें पुलिस के जो जवान हर प्रमुख चौराहों पर रात दिन सेवा कर रहे हैं ऐसे जवानों को नाश्ता और काढ़े की व्यवस्था युवा मोर्चा के द्वारा की गई।वही विनोद चौबे ने बताया कि आगे आने वाले समय में यह अभियान लगातार चलता रहेगा।युवा मोर्चा के द्वारा लोगों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं युवा मोर्चा के द्वारा जल्द ही रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेट करने का कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमें रक्त की कमी एवं प्लाज्मा की वजह से किसी भी कोरोना मरीज की जान नहीं जाएगी इसके लिए युवा मोर्चा पूरा प्रयास करेगा जिस किसी को भी आवश्यकता होगी युवा मोर्चा के हेल्प डेस्क में दिए गए नंबरों पर 9617902396,7987600698,9926623533 संपर्क करके मदद ले सकते हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शुक्ला,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,सुरेंद्र पटेल,युवा मोर्चा जिला मंत्री संजय दुबे,युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता राजीव, आशीष पाण्डेय,रवि चौरसिया,वरुण शाह,अतीत शर्मा विपिन मिश्रा,जितेंद्र चौबे उपस्थित रहे।साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने सभी युवा साथियों से आग्रह किया है जिनकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के अंदर है आरोग्य सेतु एप में जा करके अपना रजिस्ट्रेशन कराये और टिका अवश्य लगवाये
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal