बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार


BK NEWS//सिंगरौली:- विंध्य के चहेते पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” द्वारा विंध्य के लोगों की कोरोना काल में हर संभव मदद की जा रही है। यह बात युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा की उनके संपर्क में आए तमाम लोगों ने बताया कि जो लोग भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे शहरों में निवासरत है।इस मुसीबत की घड़ी में राहुल भैया द्वारा उनकी मदद की गई चाहे अस्पताल में एडमिट कराना हो, अथवा डॉक्टर से संपर्क बनाए रखना,ऑक्सीजन उपलब्ध कराना,रेमडेसीवीर इंजेक्शन की व्यवस्था करवाना।वह हर तरह से मदद कर रहे हैं।जो भी सीधी, सिंगरौली,रीवा और सतना के लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं ऐसे तमाम लोगों को बड़े अस्पतालों में एडमिट कराने व अन्य मदद करने का कार्य राहुल भैया द्वारा किया जा रहा है। पूर्व में भी अजय सिंह “राहुल भैया” द्वारा सीधी जिले में हर वर्ष बड़े मेडिकल कैंप लगवाना,लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने जैसे जन कल्याणकारी कार्य सदैव किए जाते रहे हैं।आम दिनों में भी कोई उनके पास पहुंच जाता था तो वह मदद करने में पीछे नहीं रहते।पिछले वर्ष कोरोना काल में लॉक डाउन के समय उन्होंने भारी मात्रा में राशन किट वितरण कराने जैसे कार्य किए थे।अपने कार्यकर्ताओं को सदैव निर्देशित करते रहते हैं कि यथासंभव जो भी सेवा हो सके आप सब करते रहे।वर्तमान परिस्थिति में उन्हीं के निर्देश पर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान द्वारा सिंगरौली जिले में लगातार लॉक डाउन के दौरान भोजन वितरण करने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही साथ जरूरतमंदों को राशन किट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।राहुल भैया वर्चुअल नेता नहीं बल्कि एक सच्चे जनसेवक और एक्चुअल नेता है।प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि राहुल भैया द्वारा किए गए अनेक जनकल्याणकारी कार्य हम सबको सेवा भाव की प्रेरणा देते हैं।साथ ही साथ नि:स्वार्थ भाव से सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।ऐसी सिख उनसे हम सबको सदैव प्राप्त होती रही है।


कोरोना काल जैसे मुसीबत के इस दौर में मरीज व उनके परिजनों के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान पिछले 19 दिन से आधा दर्जन अस्पताल सहित सब स्टैंड में बटवा रहे भोजन पानी।आपको बता देना चाहते है कि सिंगरौली जिले में लॉक डाउन कोरोना कर्फ्यू लगने के कारण सभी प्रतिष्ठान,होटल,रेस्टोरेंट बंद है।यैसे में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” के मार्गदर्शन में युथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान लगातार 19 दिन से भोजन पानी व राशन किट वितरण कर रहे हैं।आपको बता दे कि जब लॉक डाउन लगा और सारे होटल,रेस्टोरेंट व सभी प्रतिष्ठान बंद हो गए यैसे में सिंगरौली जिले में केलव एक समाज सेवी आम जनता की मदद के लिए आगे आये और उनके द्वारा सभी अस्पताल व बस स्टैण्ड में भोजन पानी वितरण का कार्य किया जाने लगा।प्रवीण सिंह चौहान के इस कार्य की हर तरफ चर्चा हो रही है वही प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि ये सब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” के मार्गदर्शन के कारण संभव हो पाया है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal