ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/05/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी- सलीम खान) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टोटल लॉकडाउन के दौरान जहां पर सभी के काम धंधे वगैरह पूरी तरह से बंद है जरूरत को देखते हुये “प्रयास फाउंडेशन
सिंगरौली” द्वारा लोगो को सुखा अनाज जैसे- चावल – दाल, आटा, नमक, तेल मसाला वगैरह पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा फैक्ट्री रोड बलियरी गनियारी शासकीय स्कूल के पास वितरण किया गया और वही इस लॉकडाउन में पहली सामाजिक संस्था जिला मुख्यालय स्तर पर सूखा राशन वगैरह का वितरण करते देखा गया ।
मौके पर “प्रयास फाउंडेशन” अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, अमरदीप भारूका, विवेक त्रिपाठी, सतीश पाण्डेय, कमलेश सोनी, राकेश गोयल, टिंकू दीपक, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
