ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/05/2021
बिना जांच के शिक्षक आया कोरोना पॉजीटिव, बना जांच का विषय
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण न फैलने व बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बैढन क्षेत्र के गनियारी आउटर बीजपुर रोड पर बैरियर के पास ड्यूटी लगाया गया है जिसमें जिले के शिक्षक – पुलिस – पटवारी – वनरक्षक और समाजसेवी कोरोना वॉलिंटियर ड्यूटी में तैनात हैं और वही आवाजाही करने वालो से पूछताछ करने के बाद जरूरत को देखते हुये जाने दिया जा रहा है और वही कोई बेवजह आ जा रहे लोगों को सीधे घरों को वापस भेजा जा रहा है ।
वही मिली जानकारी के अनुसार गनियारी आउटर बीजपुर रोड में राममनोहर शाह (शिक्षक) ड्यूटी में तैनात दिखे और वही बताते है कि हमारा कोरोना टेस्ट वगैरह पूर्व में और आज कल में भी जाँच तक नहीं करवाया गया है जिनको लेकर के तुसाखाड़ पटवारी किरण सोनी के द्वारा कहा गया कि आप कोरोना पॉजीटिव है और गनियारी बैरियर पर न रहकर आप अपने घर को जाये ।
वही राममनोहर शाह (शिक्षक) बताते हैं कि हमने कोई कोरोना टेस्ट वगैरह नही करवाया है यह कैसे कोरोना पॉजीटिव हो गये हैं और यह समझ से परे हैं और ऐसे में कोरोना पॉजीटिव को लेकर काफी भयभीत है और वही बताते है इसी प्रकार बिना टेस्ट कराये कुछ लोग और कोरोना पॉजीटिव किये गये जिसमे जाँच का विषय का बना हुआ है और
इसमें सम्बन्धित विभाग व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहें या क्या कहें ।
मौके पर बैढन पटवारी उमेश नामदेव, गोरेलाल पनिका (शिक्षक), रिजवान अहमद राममनोहर शाह, पुलिस के जवान और समाजसेवी कोरोना वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal