ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/05/2021
BK NEWS:सिंगरैली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश की जनकल्याणकारी योजना जो विषम परिस्थितियों में सहायक के रूप में “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना” के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम वर्चुअल के माध्यम से जिला कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हितग्राहियो से रूबरू होते हुये कोरोना से संबंधित गाइडलाइन को पालन करने हेतु समझाइश दी गयी कि “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी” के तहत घरों में रहे मास्क लगाये और बेवजह न घूमे और वही पात्र हितग्राहियो को 3 माह का राशन नि:शुल्क में दिया जायेगा और साथ ही “मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना” के तहत आत्मनिर्भर बनाने हेतु 10-10 हजार रुपये का लोन देने हेतु जिनका पंजीयन हुआ है और उनके बैंक खाते में 1-1 हजार रुपये डाला जा रहा है ।
नगर निगम क्षेत्र व जनपद पंचायत क्षेत्र के हितग्राहियो को अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गयी जो प्रकार है मृतक रमेश सोनी पत्नी हितग्राही निक्की सोनी निवासी गनियारी इंदिरा वार्ड क्र. 41 को ₹2 लाख रुपये, मृतक प्रमिला ठाकुर पति सुधीर ठाकुर वार्ड क्र.40 बैढन को 2 लाख रुपये, मृतक ललिता देवी पति हितग्राही सुभाष विश्वकर्मा वार्ड क्र. 23 नवानगर को 2 लाख रुपये और इसी प्रकार जनपद पंचायत बैढन क्षेत्र में मृतक अरविंद पाण्डेय हितग्राही पत्नी गंगामती पाण्डेय ग्राम हरदी को ₹4 लाख रुपये, मृतक राजेंद्र पाल पत्नी हितग्राही आशा पाल ग्राम करामी को ₹4 रुपये लाख रुपये सभी को अनुग्रह सहायता राशि एक क्लिक से खाते में प्रदान किया गया ।
मौके पर जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, उपायुक्त आरपी वैश्य, श्रम निरीक्षक नवनीत पाण्डेय, आजीविका मिशन प्रभारी संदीप मिश्रा, वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर, एनआईसी राजीव दुबे, जनपद पंचायत समन्वय अधिकारी जीवन प्रसाद मिंज, जीआरएस करामी श्यामसुंदर पाल, हरदी सचिव उपनयन तिवारी, राजनारायण खैरवार सहित हितग्राही के परिजन उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
