Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संयुक्त कलेक्टर ने तिवारी किराना स्टोर्स दुकान को करवाया सील

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/05/2021

कोरोना कर्फ्यू लॉक डाउन का घरों में रहकर करे पालन, बेवजह घूमते पाये जाने पर होगी कार्यवाही

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अभी – अभी कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन कर्फ्यू का पालन न करते हुये पाये जाने पर कोतवाली थाना बैढन अंतर्गत गनियारी बीजपुर रोड में जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय मार्गदर्शन में तिवारी किराना स्टोर्स एवं जनरल स्टोर दुकान को आगामी आदेश तक सील किया गया ।

वही लोगों के समझाइश दी गयी कि कोविड-19 लॉकडाउन कर्फ्यू के नियमों का पालन करें और दुकान वगैरह न खोलें “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी” घरों में रहे बेवजह सड़क पर न घूमे इत्यादि समझाइश दी गयी ।

मौके पर संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, आरआरटी गठित टीम के पदाधिकारी नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, कोतवाली पुलिस एसआई रामजी त्रिपाठी, प्रदीप चड्ढा (पीडब्ल्यूडी), वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर, एल.के. सिंह, पीसीआर वैन सुनील सिंह उक्त कार्यवाही में मुख्य से शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...